झारखंड

jharkhand

ETV Bharat / city

झारखंड में उग्रवादियों का बढ़ा दुस्साहस, निशाने पर राजनीतिक दलों के प्रदेश अध्यक्ष: भाजपा - उग्रवाद पर झारखंड सरकार की कार्रवाई

बीजेपी ने झारखंड सरकार पर उग्रवाद को लेकर निशाना साधा है. भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा कि रांची से सटे इलाके में उग्रवाद का ये हाल है तो सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों की स्थिति का अंदाजा लगाया जा सकता है.

Jharkhand government on militancy
प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव

By

Published : Dec 4, 2020, 10:16 PM IST

रांची: भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने शुक्रवार को कहा कि झारखंड में उग्रवादियों का दुस्साहस लगातार बढ़ता जा रहा है. अब उन्होंने रांची से बिल्कुल सटे हरदाग में लोजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र प्रधान के औद्योगिक यूनिट के बाहर पोस्टर चिपका कर मौत का फरमान सुनाया है.

देखिए पूरी खबर

उन्होंने कहा कि इससे पहले उनके द्वारा लोजपा के प्रदेश अध्यक्ष से रंगदारी मांगने की बात भी पोस्टर में कही गई है. उन्होंने कहा कि प्रदेश में नई सरकार के गठन के बाद लगातार उग्रवादी घटनाएं हो रही हैं. व्यवसायियों को लेवी के लिए न सिर्फ फोन आ रहा है बल्कि उनके औद्योगिक यूनिटों के बाहर पोस्टर भी चिपकाए जा रहा हैं. अब तो उग्रवादी जन अदालत भी लगाने लगे हैं. जब रांची से सटे इलाकों का ऐसा हाल है तो सुदूर ग्रामीण और जंगल के क्षेत्रों की स्थिति का अंदाजा लगाया जा सकता है. उन्होंने झारखंड पुलिस से आग्रह किया है कि इस धमकी पर कड़ी कार्रवाई हो और उग्रवादियों के खिलाफ सुनियोजित अभियान चले.

ABOUT THE AUTHOR

...view details