झारखंड

jharkhand

भगवान बिरसा मुंडा की समाधि स्थल पहुंचे बीजेपी ST मोर्चा के नेता, पुष्प अर्पित कर किया नमन

By

Published : Oct 24, 2021, 11:48 AM IST

Updated : Oct 24, 2021, 12:03 PM IST

रांची में बीजेपी अनुसूचित जनजाति मोर्चा के नेता भगवान बिरसा मुंडा की समाधि स्थल पर पहुंचे और उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित की. साथ ही उनके पद चिन्हों पर चलने का संकल्प लिया.

bjp-leaders-paid-tribute-to-birsa-munda-in-ranchi
भगवान बिरसा मुंडा की समाधि स्थल पहुंचे बीजेपी ST मोर्चा के नेता

रांचीः राजधानी में बीजेपी अनुसूचित जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक हो रही है. दो दिवसीय बैठक का आज दूसरा दिन है. इसे लेकर देश के अलग-अलग राज्यों से बीजेपी के नेता रांची में आए हुए हैं. दूसरे दिन की बैठक शुरू होने से पहले पार्टी के कई नेता भगवान बिरसा मुंडा की समाधि स्थल पर पहुंचे और उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित की.

ये भी पढ़ेंःभाजपा एसटी मोर्चा राष्ट्रीय कार्यकारिणी की दो दिवसीय बैठक, जनजातीय समुदाय को मिलेगा योजनाओं का लाभ- केंद्रीय मंत्री
बता दें कि रांची में जनजाति समुदाय के युवाओं की उन्नति और उनके कल्याण को लेकर बीजेपी अनुसूचित जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक की जा रही है. बैठक से पूर्व भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के नेताओं ने कोकर स्थित भगवान बिरसा मुंडा की समाधि स्थल पर पहुंचकर श्रद्धा सुमन और पुष्प अर्पित किया. भगवान बिरसा मुंडा की समाधि स्थल पर कर्नाटक, ओडिशा, छत्तीसगढ़, त्रिपुरा सहित विभिन्न राज्यों के कई वरिष्ठ नेता पहुंचे हुए थे.

देखें पूरी खबर
भगवान बिरसा मुंडा की समाधि स्थल पर श्रद्धा सुमन अर्पित करने पहुंचे राजसभा सांसद समीर उरांव ने कहा कि अनुसूचित जनजाति मोर्चा के कार्यकर्ता आज देश भर में जहां भी भगवान बिरसा मुंडा के प्रतिमा है वहां जाकर श्रद्धा सुमन अर्पित कर रहे हैं. इसके साथ ही भगवान बिरसा मुंडा के कार्यों को जन जन तक पहुंचाने का काम भी भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता करेंगे.
Last Updated : Oct 24, 2021, 12:03 PM IST

ABOUT THE AUTHOR

...view details