झारखंड

jharkhand

BAU के 138 कर्मचारियों ने लगवाई वैक्सीन, वीसी ने ली सभी पहलुओं की जानकारी

By

Published : Apr 9, 2021, 9:48 AM IST

बिरसा कृषि विश्वविद्यालय के कर्मचारियों को वैक्सीन लगाया गया. इस दौरान कुलपति ने कहा कि जैसे जैसे वैक्सीन उपलब्ध होते जाएगी, विश्वविद्यालय के सभी योग्य व्यक्तियों को वैक्सीन लगाया जाएगा.

bau employees got vaccinated in ranchi
वैक्सीन लगवाते लोग

रांची: जिले के बिरसा कृषि विश्वविद्यालय के सभागार में विश्वविद्यालय के कर्मचारियों, पदाधिकारियों, सेवानिवृत्त व्यक्तियों और उनके परिवार के सदस्यों को जिनकी उम्र 45 साल से अधिक थी, उनको वैक्सीनेशन किया गया. 138 लोगों को गुरुवार की शाम 6:00 बजे तक वैक्सीनेशन दिया गया. किसी भी व्यक्ति को किसी तरह की परेशानी नहीं हुई. जैसे जैसे वैक्सीन उपलब्ध होते जाएगी विश्वविद्यालय के सभी योग्य व्यक्तियों का वैक्सीनेशन कर दिया जाएगा.

ये भी पढ़ें-लापरवाही: अधिकारियों ने स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता को देर शाम तक नहीं दी वैक्सीन पहुंचने की सूचना

कुलपति डॉ. ओ एन सिंह ने टीकाकरण के सभी बिंदुओं की जानकारी ली और उचित निर्देश दिए. समय पर वैक्सीन उपलब्ध होने पर बचे हुए व्यक्तियों का वैक्सीनेशन किया जा सकेगा. डॉक्टर यू एस वर्मा, मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी, बिरसा कृषि विश्वविद्यालय के माननीय कुलपति महोदय के आदेश से सभी कर्मचारियों को वैक्सीन लगाया गया.

ABOUT THE AUTHOR

...view details