रांची: पद्मश्री डॉ रामदयाल मुंडा की जयंती मनाई जा रही है. तमाड़ के दिउड़ी गांव में 23 अगस्त 1939 को रामदयाल मुंडा का जन्म हुआ था. वो शिक्षक, कलाकार, लेखक, कवि, आंदोलनकारी और राजनेता भी रहे. उनकी जयंती पर केंद्रीय आदिवासी मामलों के मंत्री अर्जुन मुंडा और बीजेपी विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने नमन किया.
अर्जुन मुंडा ने दी श्रद्धांजलि
केंद्रीय आदिवासी मामलों के मंत्री अर्जुन मुंडा ने ट्वीट कर कहा- 'पद्मश्री डॉ रामदयाल मुंडा की जयंती पर उन्हें शत शत नमन.