झारखंड

jharkhand

झारखंड के एक दिवसीय दौरे के बाद दिल्ली लौटे अमित शाह, तय समय से 4 घंटे अधिक रुके शाह

By

Published : Sep 19, 2019, 12:42 AM IST

झारखंड के एक दिवसीय दौरे के बाद गृहमंत्री अमित शाह दिल्ली लौट गए. शाह ने जामताड़ा से जन आशीर्वाद यात्रा रवाना करने के बाद जनसभा को भी संबोधित किया.

अमित शाह

रांची: गृहमंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बुधवार की देर रात झारखंड की राजधानी रांची से दिल्ली लौट गए. प्रदेश के जामताड़ा जिले में जन आशीर्वाद यात्रा रवाना करने झारखंड आए शाह रांची में आयोजित एक कार्यक्रम में भी शामिल हुए. बुधवार की सुबह करीब 10:30 बजे शाह रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचे और फिर हेलीकॉप्टर से जामताड़ा गए.

जामताड़ा में जनसभा को किया संबोधित
वहां उन्होंने जन आशीर्वाद यात्रा रवाना करने के बाद एक जनसभा को भी संबोधित किया. जनसभा खत्म होने के बाद शाह जामताड़ा से वापस रांची लौटे. दोपहर 2:30 बजे के बाद रांची पहुंचे गृहमंत्री राजधानी के रेडिसन ब्लू होटल में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल हुए.

ये भी पढ़ें-झारखंड हाईकोर्ट ने हाई स्कूल नियुक्ति पर लगाई रोक, मामले की अगली सुनवाई 4 नवंबर को होगी


शाम 5:30 बजे था लौटना लगभग 4 घंटे अधिक रुके शाह
होटल में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेने के बाद शाह 4 घंटे तक उसी होटल में रुके रहे. दरअसल उसी होटल में पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और झारखंड विधानसभा चुनाव के प्रभारी ओम माथुर भी रुके हुए हैं. सूत्रों की माने तो शाह की माथुर, मुख्यमंत्री रघुवर दास, केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा और बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुआ के साथ अनौपचारिक बातचीत भी हुई है.

ये भी पढ़ें-तबरेज मॉब लिंचिंग मामले में झारखंड पुलिस का यू टर्न, हार्ट अटैक नहीं पिटाई है मौत की वजह

दिल्ली के लिए हुए रवाना
वहां से देर रात 10.20 बजे शाह वापस बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचे और फिर दिल्ली के लिए रवाना हो गए. शाह के साथ प्रदेश के मुख्यमंत्री रघुवर दास भी जामताड़ा और रांची में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए. बता दें कि गुरुवार से मुख्यमंत्री जन आशीर्वाद यात्रा के मद्देनजर संथाल परगना प्रवास पर रहेंगे और 24 सितंबर की शाम राजधानी रांची लौटेंगे.

ABOUT THE AUTHOR

...view details