रांची: मंगलवार यानि आज से राजधानी के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से अब अहमदाबाद के लिए सीधी विमान सेवा शुरू हो रही है. अब रांची से अहमदाबाद जाने वाले यात्रियों को ट्रेन पर लंबा सफर नहीं बिताना पड़ेगा और न ही उन्हें फ्लाइट का मेल पकड़ना पड़ेगा.
एयरपोर्ट प्रशासन ने जानकारी देते हुए बताया कि 2 फरवरी से इंडिगो कंपनी की फ्लाइट अहमदाबाद से रांची के लिए हफ्ते में 3 दिन उड़ान भरेगी. मंगलवार, बृहस्पतिवार और शनिवार को यात्री रांची से अहमदाबाद के लिए सीधे उड़ान भर सकते हैं. इंडिगो की यह विमान सेवा तीनों दिन रात 8:20 बजे उड़ान भरेगी तो वहीं 7:40 बजे इस विमान का अहमदाबाद से रांची के लिए आगमन समय होगा.
आज से शुरू होगी रांची से अहमदाबाद सीधी विमान सेवा, यात्रियों को होगी सुविधा - रांची से अहमदाबाद के लिए फ्लाइट की खबर
बिरसा मुंडा एयरपोर्ट रांची से अब अहमदाबाद के लिए सीधी विमान सेवा चालू होगी. यह विमान सेवा इंडिगो की होगी. सप्ताह में तीन दिन रांची से अहमदाबाद के लिए डायरेक्ट फ्लाइट मिलेगी.

बिरसा मुंडा एयरपोर्ट
ये भी पढ़े-टाटा वर्कर्स यूनियन के 12वें अध्यक्ष बने संजीव चौधरी, प्रबंधन और मजदूर में बनाएंगे सामंजस्य
अहमदाबाद के लिए विमान सेवा की शुरुआत होने के बाद रांची से अहमदाबाद जाने वाले यात्रियों को राहत होगी तो वहीं खासकर व्यापारी वर्ग के लोगों को इसका सीधा लाभ मिलेगा.