झारखंड

jharkhand

ETV Bharat / city

5 राज्यों के बीच खेल गांव में प्रतियोगिता, झारखंड के 6 खिलाड़ी खेलो इंडिया के लिए चयनीत - Cycling Federation of India

झारखंड के 6 खिलाड़ियों का चयन साईं द्वारा संचालित खेलो इंडिया साइकिलिंग अकादमी के लिए हुआ है. खेल गांव में आयोजित इस प्रतियोगिता में पांच राज्यों, बिहार, उत्तर प्रदेश, झारखंड, पश्चिम बंगाल तथा ओडिशा के खिलाड़ियों ने भाग लिया था. जहां गहन परीक्षण के बाद उनका चयन हुआ है.

Khelo India Cycling Academy
कॉन्सेप्ट इमेज

By

Published : Jul 18, 2020, 8:52 PM IST

रांचीः झारखंड के 6 खिलाड़ियों, 4 लड़कियां और 2 लड़कों का चयन साईं द्वारा संचालित खेलो इंडिया साइकिलिंग अकादमी के लिए हुआ है. बता दें कि प्रारंभिक चयन परीक्षण का आयोजन 15 से 17 अक्टूबर 2019 तक साइकिलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया और साईं के संयुक्त तत्वाधान में झारखंड साइकिलिंग असोसिएशन के सहयोग से खेलगांव रांची में किया गया था.

खेलो इंडिया साइकिलिंग अकादमी के लिए चयन
खेल गांव में आयोजित इस प्रतियोगिता में पांच राज्यों, बिहार, उत्तर प्रदेश, झारखंड, पश्चिम बंगाल और ओडिशा के खिलाड़ियों ने भाग लिया था. रांची ट्रायेल के परिणाम के आधार पर चयनित झारखंड के 26 खिलाड़ी, फरवरी माह 2020 में अंतिम चयन तथा उम्र एवं अन्य चिकिसीय जांच के लिए दिल्ली भेजे गए थे. जहां गहन परीक्षण के बाद उनका चयन हुआ है.इन जिलों के यह खिलाड़ी हुए हैं चयनित

अमीर रेयाज - गढ़वा

दीपराज उंरांव - रांची

तारा मींज - रांची (जेएसएसपीएस)

पुष्पा कुमारी-लोहरदगा

सरिता कुमारी-लोहरदगा

संतोषी उंरांव - लोहरदगा

एसोसिएशन है काफी खुश

ये भी पढ़ें-धनबाद की सड़कों पर फर्राटा भर रही 36 लाख की बाइक, देखते रह गए लोग


झारखंड साइकलिंग एसोसिएशन इस रिजल्ट से काफी उत्साहित है और आने वाले सालों में जो भी रांची में ट्रायल होंगे, उसमें और ज्यादा से ज्यादा प्रतिभावान साइकिलिस्ट उभर कर सामने आएंगे यह बातें एसोसिएशन ने कही है.

खिलाड़ियों को साईं एकेडमी के चयन के लिए प्रोत्साहित करेंगी

खेलो इंडिया स्कीम के तहत रांची में भी साइकिलइंग एकेडमी प्रस्तावित है और झारखंड साइकलिंग एसोसिएशन साइकिलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के साथ मिलकर प्रयासरत है कि रांची की एकेडमी भी जल्द से जल्द शुरू हो.

ABOUT THE AUTHOR

...view details