रांची: झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी अध्यक्ष रामेश्वर उरांव ने चाईबासा के बुरुगुलिकेरा गांव के निरीक्षण के लिए 6 सदस्य समिति का गठन किया है, जो 27 जनवरी को घटनास्थल जाकर जानकारी इकट्ठा करेगी. इस समिति का नेतृत्व सांसद गीता कोड़ा करेंगी और 3 दिन के अंदर घटना के कारणों की वास्तविकता की जांच कर मृतक परिवारों से मिलकर प्रदेश कांग्रेस कमिटी को अपना प्रतिवेदन समर्पित करेंगी.
कांग्रेस की 6 सदस्यीय जांच समिति, 27 जनवरी को बुरुगुलिकेरा गांव की घटना की करेगी जांच - झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी
झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी अध्यक्ष रामेश्वर उरांव ने चाईबासा के बुरुगुलिकेरा गांव के निरीक्षण के लिए 6 सदस्य समिति का गठन किया है, जो 27 जनवरी को घटनास्थल जाकर जानकारी इकट्ठा करेगी.
![कांग्रेस की 6 सदस्यीय जांच समिति, 27 जनवरी को बुरुगुलिकेरा गांव की घटना की करेगी जांच inquiry committee of congress](https://etvbharatimages.akamaized.net/etvbharat/prod-images/768-512-5840063-thumbnail-3x2-koda.jpg)
इसकी जानकारी प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने शनिवार को दी. उन्होंने बताया है कि जांच समिति 27 जनवरी को सांसद गीता कोड़ा के नेतृत्व में बुरुगुलिकेरा गांव का दौरा करेगी और 3 दिनों के अंदर घटना के कारणों की जांच करते हुए जांच प्रतिवेदन प्रदेश कांग्रेस को सौंपेंगी. इस जांच समिति में सांसद गीता कोड़ा, विधायक सोनाराम सिंकू, पूर्व विधायक नियल तिर्की, पूर्व मंत्री गीताश्री उरांव, पूर्व मंत्री कालीचरण मुंडा को सदस्य और जोनल कोऑर्डिनेटर रमा खलको को सदस्य सचिव बनाया गया है.