झारखंड

jharkhand

ETV Bharat / city

राष्ट्रीय महिला हॉकी टूर्नामेंट के लिए रेलवे ने 32 संभावित खिलाड़ियों का किया चयन, सुमराय टेटे कोच नियुक्त

राष्ट्रीय महिला हॉकी टूर्नामेंट के लिए रेलवे की ओर से 32 संभावित खिलाड़ियों का चयन किया गया है. रांची रेल मंडल की सात खिलाड़ियों को चयनित किया गया है. पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी सुमराय टेटे इन खिलाड़ियों को प्रशिक्षित करेगी.

By

Published : Feb 8, 2021, 10:12 AM IST

32 players selected by railways for national women hockey tournament in ranchi
खिलाड़ियों का चयन

रांची: हॉकी इंडिया की सीनियर राष्ट्रीय महिला हॉकी टूर्नामेंट के लिए रेलवे की ओर से 32 संभावित खिलाड़ियों को चयनित किया गया है. इसमें रांची रेल मंडल के भी 7 खिलाड़ी शामिल है. जबकि इस टीम की कोच रांची रेल मंडल में कार्यरत पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी सुमराय टेटे को बनाया गया है.

रांची रेल मंडल से प्रिया, सोनल मिंज, नवप्रीत कौर, बिरजनी एक्का, अलका डुंगडुंग, अंशु लकड़ा, पूनम बारला और कोच सुमराय टेटे, प्रीतम शिवाज होंगे. खिलाड़ी और कोच पंजाब के कपूरथला में रेलवे टीम की तैयारी कैंप में ट्रेनिंग लेंगे. जबकि हॉकी इंडिया की राष्ट्रीय प्रतियोगिता कोलकाता में आयोजित हो सकती है.

ये भी पढ़े-भाजपा जाति और धर्म देखकर काम नहीं करतीः हाजी जमाल सिद्दीकी

सुमराय टेटे होंगी कोच
हॉकी इंडिया की सीनियर राष्ट्रीय महिला हॉकी प्रतियोगिता के लिए यह तैयारी चल रही है. भारतीय रेलवे के 32 संभावित खिलाड़ियों का चयन कैंप के लिए हुआ है और इसी कैंप में रांची रेल मंडल की सात खिलाड़ियों को चयनित किया गया है. पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी सुमराय टेटे इन खिलाड़ियों को प्रशिक्षित करेंगी.

ABOUT THE AUTHOR

...view details