झारखंड

jharkhand

ETV Bharat / city

धोनी को दूसरी पारी के लिए शुभकामनाएं, उन्हें राजनीति में आना चाहिए: रघुवर दास - धोनी की खबरें

पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने महेंद्र सिंह धोनी के संन्यास पर प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि अपने खेल और व्यवहार से अलग पहचान बनाने वाले झारखंड की शान कैप्टन कूल महेंद्र सिंह धोनी युवाओं के प्रेरणा स्रोत हैं.

Former CM Raghubar Das reaction on Dhoni retirement from international cricket, news of Dhoni, Dhoni retirement from international cricket, पूर्व सीएम रघुवर दास ने धोनी के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास पर दी प्रतिक्रिया, धोनी की खबरें, धोनी का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास
पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास

By

Published : Aug 16, 2020, 4:42 PM IST

Updated : Aug 16, 2020, 4:57 PM IST

जमशेदपुर: पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने महेंद्र सिंह धोनी के संन्यास के बाद कहा कि धौनी जैसे लोगों को राजनीति में आना चाहिए. क्योंकि राजनीति में अच्छे लोगों की हमेशा जरूरत रहती है.

पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास

महेंद्र सिंह धौनी युवाओं के प्रेरणा स्रोत

बता दें कि रघुवर दास जमशेदपुर में एक कार्यक्रम के दौरान महेंद्र सिंह धोनी के संन्यास के सवाल पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे थे. पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि अपने खेल और व्यवहार से अलग पहचान बनाने वाले झारखंड की शान कैप्टन कूल महेंद्र सिंह धोनी युवाओं के प्रेरणा स्रोत हैं.

ये भी पढ़ें-'द हॉक आईएएस' पुस्तक का विमोचन, सिविल सेवा की तैयारी कर रहे छात्रों को मिलेगा गाइडलाइन

'धौनी को राजनीति में आना चाहिए'

रघुवर दास ने कहा कि आज के युवाओं को धोनी से सीखने की जरूरत है. रघुवर दास ने महेंद्र सिंह धोनी को दूसरी पारी के लिए शुभकामनाएं दी हैं. धोनी के राजनीति में आने के सवाल पर रघुवर दास ने कहा कि इस पर निर्णय लेना धोनी को है. हालांकि, ऐसे लोगों को राजनीति में आना चाहिए.

Last Updated : Aug 16, 2020, 4:57 PM IST

ABOUT THE AUTHOR

...view details