झारखंड

jharkhand

ETV Bharat / city

जमशेदपुरः पीएम मोदी और BJP अध्यक्ष ने पार्टी कार्यकर्ताओं संग की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग, सेवा कार्यों की ली जानकारी - पीएम और राष्ट्रीय अध्यक्ष की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग

पीएम मोदी ने 'सेवा ही संगठन' कार्यक्रम के तहत वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए देशभर में भाजपा कार्यकर्ताओं के किए गए सेवा कार्यों की जानकारी ली. शनिवार को पीएम मोदी और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के संबोधन का लाइव प्रसारण जमशेदपुर महानगर के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष गुंजन यादव के नेतृत्व में भालूबासा स्थित आशीष किशोर संघ में किया गया.

PM and bjp president talked with party workers through video conferencing in jamshedpur
पीएम और राष्ट्रीय अध्यक्ष की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग

By

Published : Jul 5, 2020, 12:13 PM IST

जमशेदपुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'सेवा ही संगठन' कार्यक्रम के तहत वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए देशभर में भाजपा कार्यकर्ताओं के किए गए सेवा कार्यों की जानकारी ली. पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने वैश्विक महामारी कोरोना से बचाव के लिए देशव्यापी लॉकडाउन के बीच देशभर में भाजपा कार्यकर्ताओं के किए गए सेवा कार्यों की जानकारी पीएम मोदी समेत देशभर के कार्यकर्ताओं के संग साझा की.

बता दें कि शनिवार को पीएम मोदी और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के संबोधन का लाइव प्रसारण जमशेदपुर महानगर के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष गुंजन यादव के नेतृत्व में भालूबासा स्थित आशीष किशोर संघ में किया गया. कार्यक्रम में जमशेदपुर महानगर अंतर्गत विभिन्न मंडलाध्यक्ष समेत वरीय नेतागण शामिल हुए.

ये भी पढ़ें-झारखंड में मानसून का असर, अगले 5 दिनों में हो सकती है जोरदार बारिश

कार्यक्रम के दौरान पूरे देशभर में भाजपा संगठन के जरूरतमंदों को राहत पहुंचाने के लिए किये गए राहत कार्यों को उपस्थित लोगों ने ध्यानपूर्वक सुना. इससे पहले महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि पूरे लॉकडाउन अवधि के दौरान जमशेदपुर महानगर के किए गए सेवा कार्यों ने हजारों जरूरतमंदों तक बिना किसी भेदभाव के सहायता पहुंचायी.

उन्होंने जमशेदपुर में मोदी आहार के रूप में राशन सामग्री, महिला मोर्चा के हस्तनिर्मित मास्क, प्रतिदिन भोजन पैकेट, सेनेटाइजर, हाइवे पर मजदूर भाइयों के लिए हाइवे रिलीफ टीम के जरिए राहत पहुंचाने और पीएम केयर्स फंड में लोगों को शामिल करने जैसे कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए राजनीति में जनसेवा ही पहली प्राथमिकता है. उन्होंने विश्वास जताया कि जमशेदपुर महानगर के कार्यकर्ता आगे भी इसी कर्मठता और ईमानदारी से सेवा कार्यों को निरंतर पूर्ण करते रहेंगे. उपरोक्त संबोधन का लाइव प्रसारण जिलास्तर के साथ विभिन्न मंडलों में संपन्न हुआ जिसमें हजारों कार्यकर्ताओं ने सोशल मीडिया के माध्यम से भाग लिया.

इस अवसर पर जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार, देवेंद्र सिंह, चंद्रशेखर मिश्रा, गुरुदेव सिंह राजा, कल्याणी शरण, राजन सिंह, पवन अग्रवाल, अचिन्तम गुप्ता, अनिल मोदी, अप्पा राव, अजय सिंह, विमल जालान, राकेश सिंह, अमरजीत सिंह राजा, विमल बैठा, प्रोबिर चटर्जी राणा, प्रेम झा, रमेश नाग, पप्पू मिश्रा, संतोष ठाकुर, दीपू सिंह, प्रकाश जोशी, श्रीराम प्रसाद, ध्रुव मिश्रा, संजीव सिन्हा, कौस्तुव राय, पप्पू सिंह, अभिमन्यु सिंह, विकास शर्मा और अन्य उपस्थित थे.

ABOUT THE AUTHOR

...view details