झारखंड

jharkhand

ETV Bharat / city

जमशेदपुर: जेएमएम ने कृषि कानून के खिलाफ निकाली पदयात्रा, की जमकर नारेबाजी - कृषि कानून के खिलाफ पदयात्रा

जमशेदपुर के मानगो गांधी मैदान से झारखंड मुक्ति मोर्चा ने किसान आंदोलन के समर्थन में पदयात्रा निकाली. पदयात्रा में हजारों की संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता शामिल हुए.

jmm-taken-march-against-agricultural-law in jamshedpur
पदयात्रा

By

Published : Feb 20, 2021, 4:45 PM IST

Updated : Feb 20, 2021, 5:02 PM IST

जमशेदपुर: मानगो गांधी मैदान से झारखंड मुक्ति मोर्चा ने केंद्र सरकार के कृषि कानून के खिलाफ पदयात्रा निकाली गई. इस दौरान पद यात्रा जिला उपायुक्त कार्यालय पहुंचा. जहां जेएमएम विधायकों ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और बढ़ती मंहगाई पर आक्रोश जताया है.

देखें पूरी खबर
केंद्र सरकार की नई कृषि कानून के खिलाफ दिल्ली में किसानों का आंदोलन जारी है. इधर देश में विपक्षी राजनीतिक पार्टियां भी इस आंदोलन को अपना समर्थन दे रहीं हैं, जिसके तहत झारखंड में कांग्रेस और झारखंड मुक्ति मोर्चा चरणबद्ध तरीके से आंदोलन कर नए किसान कानून कानून का विरोध कर रहीं हैं और सरकार से इसे वापस लेने की मांग कर रहीं हैं.

ये भी पढ़े-सिमडेगा: पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी पहुंचे कोलेबिरा, हेमंत सोरेन पर जमकर साधा निशाना

घाटशिला के जेएमएम विधायक रामदास सोरेन ने बताया कि यह सरकार किसान विरोधी है. नए कानून के जरिये पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने का काम किया जा रहा है. ऐसे में किसान शोषण का शिकार होंगे. केंद्र सरकार की इस नीति के खिलाफ जेएमएम किसानों के समर्थन में है. जब तक कृषि बिल वापस नहीं होगा, तब तक विरोध जारी रहेगा.

Last Updated : Feb 20, 2021, 5:02 PM IST

ABOUT THE AUTHOR

...view details