झारखंड

jharkhand

ETV Bharat / city

पद्मश्री जमुना टुडू का सम्मान, कहा- दूसरे राज्यों में भी अब चलाउंगी जंगल बचाओ अभियान

पद्मश्री जमुना टुडू को जाहेर स्थान समिति ने सम्मानित किया. वहीं, पूर्वी सिंहभूम जिला में जंगल बचाने वाली जमुना टुडू को पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किए जाने जाने पर आदिवासी समाज में हर्ष का माहौल है. जमुना टुडू ने कहा कि उनका सपना है कि पूरे देश में हजारों लेडी टार्जन बने, जिससे जंगलों को बचाया जा सके.

By

Published : Mar 18, 2019, 11:44 AM IST

जानकारी देती जमुना टुडू

जमशेदपुर: पद्मश्री जमुना टुडू को जाहेर स्थान समिति ने सम्मानित किया. इस मौके पर उन्होंने कहा कि अब वो दूसरे राज्यों में वन सुरक्षा समिति बनाकर जंगल बचाओ अभियान चलाएंगी.
पूर्वी सिंहभूम जिला में जंगल बचाने वाली जमुना टुडू को पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किए जाने जाने पर आदिवासी समाज में हर्ष का माहौल है.

बता दें कि जमुना टुडू जंगल बचाने के लिए वन सुरक्षा समिति बनाकर मुहिम चला रही हैं. उनकी इस मुहिम में गांव की महिलाएं शामिल हैं. जमुना टुडू को लेडी टार्जन के नाम से भी जाना जाता है. 500 से अधिक वन सुरक्षा समिति बनाकर जमुना टुडू ने जंगलों को कटने से रोका है. इसके लिए उन्हें भारत के राष्ट्रपति द्वारा पद्मश्री सम्मान से सम्मानित किया गया है.

जानकारी देती जमुना टुडू

करनडीह जाहेर स्थान के अध्यक्ष सह समाजसेवी सीआर मांझी ने बताया कि ये झारखंड के लिए गर्व की बात है. वो झारखंड की पहली आदिवासी महिला हैं, जिन्हें पद्मश्री मिला है. जमुना टुडू ने आदिवासी समाज का मान बढ़ाया है.

वहीं, सम्मानित होने के बाद जमुना टूडू ने बताया कि उन्हें जो पद्मश्री पुरस्कार मिला है वो झारखंड के लिए है. उन्होंने कहा कि उनका सपना है कि पूरे देश में हजारों लेडी टार्जन बने, जिससे जंगलों को बचाया जा सके. साथ ही कहा कि झारखंड के बाद अब दूसरे स्टेट में वन सुरक्षा समिति बनाकर जंगल को बचाने का अभियान वो चलाएंगी और पर्यावरण को बचाएगी.

ABOUT THE AUTHOR

...view details