झारखंड

jharkhand

ETV Bharat / city

भाजपा आजादनगर के कार्यकर्ताओं ने बांटे मोदी आहार - आजादनगर बीजेपी कार्यकर्ता

शनिवार को जमशेदपुर आजादनगर क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं ने जवाहरनगर-8 और जवाहरनगर-14 बस्ती के जरूरतमंद लोगों के बीच 'मोदी आहार' के रूप में राशन सामग्री का वितरण किया.

BJP workers distribute food grains in Azadnagar
राशन का वितरण

By

Published : May 2, 2020, 4:36 PM IST

जमशेदपुर: देशव्यापी लॉकडाउन के दौरान भाजपा कार्यकर्ता जरूरतमंदों तक राहत पहुंचाने में प्रयासरत हैं. शनिवार को आजादनगर क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं ने जवाहरनगर-8 और जवाहरनगर-14 बस्ती के जरूरतमंद लोगों के बीच 'मोदी आहार' के रूप में राशन सामग्री का वितरण किया.

इस दौरान करीब 50 पैकेट राशन सामग्री का वितरण किया गया. मौके पर उपस्थित आजादनगर मंडल अध्यक्ष मोहम्मद निसार अहमद ने सेवा कार्य करते हुए कहा कि मंडल अंतर्गत सभी क्षेत्रों में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए सेवा कार्य प्रतिदिन जारी है.

भाजपा कार्यकर्ता द्वारा पार्टी के निर्देशानुसार जरूरतमंद लोगों को बिना किसी भेदभाव के मदद की जा रही है. लॉकडाउन की अवधि के दौरान प्रत्येक कार्यकर्ता जरूरतमंदों की सहायता के लिए संकल्पित हैं. इस दौरान मंडल अध्यक्ष निसार अहमद के साथ मंडल की महिला मोर्चा अध्यक्ष फातिमा शाहीन, युवा मोर्चा अध्यक्ष शाहबाज खान, तनवीर अहसन, इरफान शेख, नेहा तबस्सुम, मेहरून निसा समेत अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे.

ABOUT THE AUTHOR

...view details