झारखंड

jharkhand

ETV Bharat / city

जमशेदपुर: मजदूर दिवस पर भाजपा ने किया श्रमिकों का सम्मान

मजदूर दिवस के मौके पर भारतीय जनता पार्टी ने कामगारों और श्रमिकों का सम्मान किया. भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने ने श्रमेव जयते की परंपरा का सम्मान करते हुए अपने आवासीय कार्यालय पर कामगारों को सम्मानित किया.

By

Published : May 1, 2020, 6:07 PM IST

Jharkhand BJP, International Labor Day, Labor Day 2020, BJP honors on workers, झारखंड बीजेपी, अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस, मजदूर दिवस 2020, बीजेपी ने मजदूरों को दिया सम्मान
मजदूर दिवस पर सम्मान

जमशेदपुर: अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस के मौके पर भारतीय जनता पार्टी ने कामगारों और श्रमिकों का सम्मान किया. भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार के निर्देश पर विभिन्न मंडलों में भी पार्टी कार्यकर्ताओं ने दिहाड़ी मज़दूरों और श्रमिकों को सम्मानित किया.

मजदूरों को सम्मान

भाजपा जिलाध्यक्ष ने श्रमेव जयते की परंपरा का सम्मान करते हुए अपने आवासीय कार्यालय पर कामगारों को सम्मानित किया. उन्होंने अपने घर पर सेवा देने वाली दीदी, अखबार हॉकर, नाई, मोची, धोबी आदि को अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया और कच्चा राशन सामग्रियां भेंट की. दिनेश कुमार ने श्रमिकों के प्रति चिंता जाहिर करते हुए कहा कि लॉकडाउन के कारण दिहाड़ी मजदूरों और अस्थाईकर्मियों को परेशानी हो रही है.

ये भी पढ़ें-लॉकडाउन के बोझ तले दबे कुली, मदद की आस में कट रही जिंदगी

सोशल डिस्टेंसिंग का भी पालन

इधर, भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता राजेश शुक्ला ने भी श्रमिकों को सम्मानित कर उनका मनोबल बढ़ाया. भारतीय जनता पार्टी जमशेदपुर महानगर अंतर्गत विभिन्न मंडलों में भी पार्टी कार्यकार्ताओं ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए कामगारों को सम्मानित किया.

ABOUT THE AUTHOR

...view details