हजारीबाग: झारखंड की 81 विधानसभा सीट में बरकट्ठा विधानसभा राजनीतिक दृष्टिकोण के साथ ही भौगोलिक दृष्टिकोण से भी बेहद खास है. ऐसे तो बरकट्ठा विधानसभा सीट भारतीय जनता पार्टी का गढ़ मानी जाती है. हालांकि वर्तमान विधायक जानकी प्रसाद यादव झारखंड विकास मोर्चा से चुनाव जीतकर सदन में पहुंचे. चुनाव जीतने के बाद उन्होंने फिर पलटी मारकर भारतीय जनता पार्टी का दामन थामा और आज वो भाजपा के समर्पित कार्यकर्ता के रूप में खुद को देखते हैं.
जनता का मेनिफेस्टो:
- बेरोजगारों को रोजगार
- कृषि की बेहतर योजनाएं
- सिंचाई की बेहतर व्यवस्था
- महिला सशक्तिकरण पर जोर
- पानी की बेहतर सुविधा
- महिला सुरक्षा पर ध्यान
- वोकेशनल ट्रेनिंग से रोजगार
- महिलाओं को स्वरोजगार
- पर्यटन को बढ़ावा
- कोल्ड स्टोरेज का निर्माण
- घूसखोरी पर पाबंदी
- कोल्ड स्टोरेज का निर्माण
- सिंचाई की बेहतर व्यवस्था