झारखंड

jharkhand

ETV Bharat / city

हजारीबाग में राजनाथ सिंह का दौरा, जयंत सिन्हा के समर्थन में करेंगे वोट की अपील - Election Campaign

23 अप्रैल को हजारीबाग पहुंचेंगे राजनाथ सिंह. हजारीबाग लोकसभा सीट के लिए जयंत के सपोर्ट में जनसभा को संबोधित करेंगे और वोट डालने की अपील करेंगे. केंद्रीय मंत्री उसी दिन वापस लौट जाएंगे.

राजनाथ सिंह का हजारीबाग दौरा

By

Published : Apr 22, 2019, 10:44 AM IST

हजारीबाग: 2019 लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा जोर-शोर से तैयारी में जुटी हुई है. आने वाले दिनों में कई वरिष्ठ नेताओं के दौरे हो रहे हैं. इसी क्रम में केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह हजारीबाग में जयंत सिन्हा के समर्थन में जनसभा को संबोधित करने आएंगे.

राजनाथ सिंह का हजारीबाग दौरा

23 अप्रैल को गृह मंत्री राजनाथ सिंह का हजारीबाग दौरा होने वाला है. राजनाथ सिंह हजारीबाग सांसद केंद्रीय विमानन राज्यमंत्री जयंत सिन्हा के समर्थन में चौपारण प्रखंड के सेलहरा मैदान में आयोजित होने वाली विजय संकल्प रैली को संबोधित करेंगे. वो चॉपर से डेढ़ बजे चौपारण पहुंचेंगे और रैली को संबोधित करने के बाद 4 बजे वापस जाएंगे.

इसे लेकर पार्टी के द्वारा तैयारी अंतिम चरण में है. हजारीबाग में प्रेस वार्ता कर वरिष्ठ भाजपा नेता भैया अभिमन्यु प्रसाद ने इस बात की जानकारी दी. बता दें कि राजनाथ सिंह 2019 के संकल्प पत्र समिति के अध्यक्ष हैं. वो हजारीबाग में मोदी सरकार के बारे में जनता को बताएंगे और जयंत सिन्हा पक्ष में वोट डालने की अपील करेंगे.

ABOUT THE AUTHOR

...view details