दुमका:मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राष्ट्रपति पद पर जीत के लिए द्रौपदी मुर्मू को बधाई दी है. दुमका हवाई अड्डे पर रांची लौटते समय मुख्यमंत्री ने कहा कि 'उन्हें मेरी मेरी बहुत-बहुत शुभकामनाएं हैं, आदिवासी, दलित, पिछड़े वर्ग के लोग आशा भरी निगाहों से उनकी ओर देख रहे हैं. इन वर्गों की जो समस्या है, तकलीफ हैं उनका समाधान होगा.
सीएम हेमंत सोरेन ने द्रौपदी मुर्मू को दी जीत की बधाई, कहा- पिछड़े वर्ग के लोग आशा भरी निगाहों से देख रहे हैं - रांची लौटते समय मुख्यमंत्री
राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू की जीत के बाद सीएम हेमंत सोरेन ने उन्हें बधाई दी है. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि उनकी तरफ पिछड़े वर्ग के लोग आशा भरी निगाहों से उनकी ओर देख रहे हैं.

द्रौपदी मुर्मू देश की पहली आदिवासी राष्ट्रपति चुन ली गई हैं. द्रौपदी मुर्मू देश की 15वीं राष्ट्रपति निर्वाचित हुई हैं. इससे पहले वह झारखंड में देश की पहली महिला राज्यपाल रह चुकी हैं. एनडीए की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने विपक्ष के साझा उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को हराकर जीत दर्ज की है. उनकी जीत के बाद लोग लगातार बधाई दे रहे हैं. पीएम मोदी के अलावा रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और यशवंत सिन्हा ने उन्हें भी उन्हें बधाई दी हैं. वहीं, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने मुर्मू के आवास पहुंचकर उन्हें बधाई दी.
पीएम मोदी ने ट्वीट कर द्रौपदी मुर्मू को बधाई दी है. उन्होंने लिखा 'श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी का जीवन, उनके शुरुआती संघर्ष, उनकी समृद्ध सेवा और उनकी अनुकरणीय सफलता प्रत्येक भारतीय को प्रेरित करती है. वह हमारे नागरिकों, विशेष रूप से गरीबों, हाशिए पर और दलितों के लिए आशा की किरण बनकर उभरी हैं'