झारखंड में पंचायत चुनाव: जानिए क्या कहते हैं दुमका, बोकारो, रामगढ़ और लोहरदगा के आंकड़े - दुमका में पंचायत चुनाव
झारखंड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का पहला शनिवार से शुरू हो रहा है. 14 मई को सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हो जाएगा जो 3 बजे तक चलेगा. इनमें दुमका के चार प्रखंड, धनबाद के तीन, बोकारो के दो, रामगढ़ के तीन और लोहरदगा के दो प्रखंड शामिल हैं.
![झारखंड में पंचायत चुनाव: जानिए क्या कहते हैं दुमका, बोकारो, रामगढ़ और लोहरदगा के आंकड़े Know what the figures of Panchayat elections](https://etvbharatimages.akamaized.net/etvbharat/prod-images/768-512-15277672-566-15277672-1652449708836.jpg)
Know what the figures of Panchayat elections
रांची: झारखंड में 14 मई से चार चरण में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव होना है. पहले चरण में कुल 21 जिलों के 72 प्रखंडों के कुल 9,819 पदों के लिए चुनाव होंगे. इस में दुमका, बोकारो, लोहरदगा, रामगढ़ और लोहरदगा शामिल हैं. आंकड़ों में जानिए क्या है इन प्रखंडों का हाल, यहां कितने मतदाता हैं और कितने सदस्यों को चुना जाना है.