झारखंड

jharkhand

ETV Bharat / city

लोकसभा चुनाव 2019: देवघर में प्रदीप यादव की परिवर्तन यात्रा, निशिकांत पर साधा निशाना

देवघर के देवीपुर में झारखंड विकास मोर्चा के लोकसभा प्रत्याशी प्रदीप यादव ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की. बैठक के दौरान उन्होंने कहा कि देवघर में सबसे बड़ा वोट बैंक पुरोहितों का है और पुरोहित इनके समर्थन में हैं. वहीं सांसद निशिकांत दुबे पर हमला करते हुए कहा कि उन्होंने पुजारियों को ठगने का काम किया है.

By

Published : Apr 8, 2019, 11:49 PM IST

प्रदीप यादव

देवघर: देवीपुर में झारखंड विकास मोर्चा के लोकसभा प्रत्याशी प्रदीप यादव ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की और चुनाव में ज्यादा से ज्यादा मत महागठबंधन को दिलाने के लिए कार्यकर्ताओं को टिप्स दिए. प्रदीप यादव ने कहा कि देवघर में सबसे बड़ा वोट बैंक पुरोहितों का है और पुरोहित इनके समर्थन में हैं.

देखें वीडियो

पुरोहितों का महागठबंधन को मत
पुरोहितों को उन्होंने आश्वस्त किया है कि इनके मान सम्मान और उनके अधिकारों में कभी कटौती नहीं होने देंगे. उनका वाजिब हक इन को मिलेगा. इसलिए इस बार 90 फीसदी मत पुरोहितों का महागठबंधन को ही जाएगा.

ये भी पढ़ें-इस कंपनी ने 33 बैंकों को लगाया 47, 204 करोड़ का चूना, झारखंड में भी लगा रहा था प्लांट

'अधिकारों को भी छीना है'
उन्होंने वर्तमान सांसद निशिकांत दुबे पर हमला करते हुए कहा कि उन्होंने पुजारियों को ठगने का काम किया है और उनके अधिकारों को भी छीना है.

ABOUT THE AUTHOR

...view details