झारखंड

jharkhand

आज देवघर पहुंचेंगी राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू, बाबा मंदिर में करेंगी पूजा-अर्चना

By

Published : Aug 14, 2019, 1:22 AM IST

बुधवार को राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू देवघर पहुंचेंगी. इस दौरान वो बाबा मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगी. राज्यपाल को लेकर जिला प्रशासन ने सुरक्षा का विशेष इंतजाम किया है.

राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू

देवघर: झारखंड की राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू बुधवार को बाबाधाम पहुंचेंगी. सुबह 6 बजे रेल मार्ग रांची दुमका इंटरसिटी ट्रेन से जसीडीह स्टेशन पहुंचेंगी फिर जसीडीह से सड़क मार्ग द्वारा परिसदन देवघर पहुंचेंगी. देवघर परिसदन से बाबा मंदिर में बाबा बैद्यनाथ की पूजा-अर्चना करेंगी.


राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू को लेकर जिला प्रशासन द्वारा सुरक्षा का विशेष इंतजाम किया गया है. मंदिर प्रबंधन द्वारा महामहिम की पूजा-अर्चना के लिए सभी तैयारियां कर ली गई है. राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू सर्वप्रथम बाबा बैद्यनाथ की पूजा-अर्चना के बाद सड़क मार्ग द्वारा बाबा बासुकीनाथ पहुंच पूजा-अर्चना करेंगी. इसके बाद दुमका के लिए प्रस्थान करेंगी. जहां 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर झंडोत्तोलन करेंगी.

ABOUT THE AUTHOR

...view details