देवघर: 73 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रांची से दुमका के लिए रवाना हुई राज्य की राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने देवघर स्थित बाबाधाम मंदिर में पूजा अर्चना की. तय कार्यक्रम के मुताबिक वो रेल मार्ग से देवघर स्टेशन पहुंची. पूजा करने के साथ ही उन्होंने राज्य की खुशहाली की कामना की.
देवघर: भगवान शिव के दरबार पहुंची राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू, सूबे की खुशहाली की मांगी दुआ - Governor Draupadi Murmu left for Dumka
73 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने देवघर स्थित बाबाधाम मंदिर में पूजा अर्चना की. 15 अगस्त के अवसर पर महामहिम राज्यपाल उपराजधानी दुमका में झंडोत्तोलन करेंगी. इसके लिए राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू एक दिन पहले ही दुमका पहुंच गई हैं.
![देवघर: भगवान शिव के दरबार पहुंची राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू, सूबे की खुशहाली की मांगी दुआ](https://etvbharatimages.akamaized.net/etvbharat/prod-images/768-512-4130772-thumbnail-3x2-new.jpg)
यहां परिसदन में थोड़ी देर ठहरने के बाद राज्यपाल ने 8 बजकर 15 मिनट पर बाबा मंदिर में भगवान भोलेनाथ के दर्शन कर जलार्पण किया. बाबा मंदिर के पुरोहितों की ओर से वैदिक मंत्रोच्चार के साथ बाबा भोले का अर्घा सिस्टम के तहत पूजा अर्चना की गई.
पूजा अर्चना करने के बाद राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू बेहद ही खुश नजर आईं. इस दौरान उन्होंने कहा कि, भोलेनाथ से उन्होंने राज्य की जनता के लिए खुशहाली, सुख, समृद्धि के अलावा भरपूर बारिश की कामना की है. इसके बाद महामहिम सीधे बासुकीनाथ के लिए रवाना हो गईं. गौरतलब है कि 15 अगस्त के अवसर पर महामहिम राज्यपाल उपराजधानी दुमका में झंडोत्तोलन करेंगी. इसके लिए राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू एक दिन पहले ही दुमका पहुंच गई हैं.