रांचीः झारखंड में पिछले 24 घंटे में मॉनसून सक्रिय रहा. झारखंड राज्य में लगभग सभी स्थानों पर हल्के मध्यम दर्जे की बारिश रिकॉर्ड की गई और एक-दो स्थानों पर भारी से भारी वर्षा रिकॉर्ड की गई. सबसे अधिक वर्षा 121.2 mm कुरदेग (सिमडेगा) में दर्ज की गई. वहीं, सबसे कम न्यूनतम तापमान 21.8℃ चाईबासा में जबकि सबसे अधिकतम तापमान 30.9℃ डाल्टेगंज में ही दर्ज की गई.
ये भी पढ़ें-लोगों के दिल में बसते थे हाजी हुसैन अंसारी, JMM कार्यकर्ताओं और नेताओं ने किया याद
मौसम विभाग ने रांची सहित साहिबगंज, गोड्डा, लोहरदगा, गुमला, पश्चिम सिंहभूम, चतरा और हजारीबाग जिले के कुछ भागों में अगले दो-तीन घंटे में मध्यम दर्जे से कम और वज्रपात के साथ वर्षा होने की प्रबल संभावना जताई है. इसके साथ ही मौसम विभाग ने रांची समेत इन जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है.