हिमाचल प्रदेश

himachal pradesh

ETV Bharat / videos

यमुना शरद महोत्सव के समापन पर थिरके ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी - राज्य स्तरीय यमुना शरद महोत्सव महोत्सव

By

Published : Oct 10, 2022, 8:21 AM IST

Updated : Oct 10, 2022, 8:52 AM IST

पांवटा साहिब: तीन दिवसीय यमुना शरद महोत्सव का रविवार रात को समापन हो गया. इस दौरान ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी ने सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ किया. इस दौरान उन्होंने मंच पर कलाकारों के साथ डांस भी किया. उसके पहले उन्होंने यमुना आरती में हिस्सा लेकर पूजा-अर्चना की. राज्य स्तरीय यमुना शरद महोत्सव महोत्सव में महिला कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. जिसमें4 राज्यों की 7 टीमों ने भाग लिया. इस प्रतियोगिता में विजेता टीम हिमाचल की साई धर्मशाला रही. जिसे 51 हजार के नकद पुरस्कार और ट्रॉफी से सम्मानित किया गया वहीं, दूसरे स्थान पर कल्याण स्पोर्ट्स अकादमी मेरठ की टीम रही, जिसे 31 हजार रुपए और ट्रॉफी प्रदान की गई. उन्होंने कहा कि राज्य स्तरीय यमुना शरद महोत्सव को राज्य स्तरीय दर्जा वर्तमान प्रदेश सरकार ने 2018 में दिया था, जिसके बाद से इसे राज्य स्तरीय महोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है. कोरोना काल के दौरान वर्ष 2020 में इस महोत्सव का आयोजन नहीं हो पाया, लेकिन इस वर्ष राज्य स्तरीय यमुना शरद महोत्सव समिति ने इसका भव्य आयोजन किया. Yamuna Sharad Festival 2022 Yamuna Sharad Mahotsav 2022 concludes
Last Updated : Oct 10, 2022, 8:52 AM IST

ABOUT THE AUTHOR

...view details