हिमाचल प्रदेश

himachal pradesh

रिज मैदान पर क्यों नहीं लगी वीरभद्र सिंह की प्रतिमा ? जयराम ठाकुर ने कांग्रेस की अंदरूनी राजनीति को ठहराया जिम्मेदार

By

Published : Jun 24, 2023, 12:50 PM IST

jairam thakur

शिमला: राजधानी शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की प्रतिमा ना लगने पर पूर्व सीएम जयराम ठाकुर ने कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया है. जयराम ठाकुर के मुताबिक उनकी सरकार ने वीरभद्र सिंह की प्रतिमा को रिज मैदान पर स्थापित करने की मंजूरी दे दी थी. साल 2022 के अंत में प्रदेश में सत्त परिवर्तन हुआ और अब सरकार को 6 महीने से ज्यादा का वक्त हो गया है लेकिन अब भी प्रतिमा स्थापित नहीं हुई है. शुक्रवार को वीरभद्र सिंह की जयंती से एक दिन पहले ठियोग के सैंज में वीरभद्र सिंह की प्रतिमा का अनावरण किया गया. जयराम ठाकुर ने इसके पीछे कांग्रेस की अंदरूनी कलह को जिम्मेदार ठहराया है. उन्होंने कहा कि अब प्रदेश में कांग्रेस की सरकार है फिर भी वीरभद्र सिंह की प्रतिमा रिज मैदान पर नहीं लग पाई. जयराम ठाकुर ने कहा कि वीरभद्र सिंह भले कांग्रेस के थे लेकिन वो कई बार प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे और प्रदेश के लोगों की सेवा की. ऐसे मामलों में हम भी राजनीति नहीं करते, इसलिये हमारी सरकार को भी उनकी प्रतिमा रिज पर स्थापित करने पर कोई ऐतराज नहीं था. लेकिन कांग्रेस की अंदरूनी राजनीति के कारण ऐसा नहीं हो पाया जो बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है.

ABOUT THE AUTHOR

...view details