हिमाचल प्रदेश

himachal pradesh

ETV Bharat / state

ऊना में भाजपा अध्यक्ष पद की चुनाव प्रक्रिया संपन्न, मनोहर लाल के हाथों में कमान - ऊना भाजपा अध्यक्ष के चुनाव में मनोहर लाल

ऊना के सर्किट हाउस में भाजपा अध्यक्ष पद पर चुनाव प्रक्रिया पूरी हो गई. जिला ऊना भाजपा अध्यक्ष के चुनाव में मनोहर लाल शर्मा को सर्वसम्मति से जिला अध्यक्ष चुना गया.

manohar lal elected as una bjp party president
मनोहर लाल को चुने गए ऊना के भाजपा अध्यक्ष

By

Published : Dec 8, 2019, 6:22 PM IST

ऊनाः जिला ऊना के भाजपा अध्यक्ष पद के लिए चुनाव प्रक्रिया रविवार को सर्किट हाउस में सम्पन्न हुई. जिला चुनाव प्रभारी विजयपाल सोहारू की देखरेख में हुए जिला भाजपा अध्यक्ष के चुनाव में मनोहर लाल शर्मा को सर्वसम्मति से जिला अध्यक्ष चुना गया.

इस दौरान भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती और पंचायतीराज मंत्री वीरेंद्र कंवर सहित मौजूद रहे. मनोहर लाल पंचायतीराज मंत्री वीरेंद्र कंवर की गृह विधानसभा क्षेत्र के मंडल अध्यक्ष रह चुके है और वीरेंद्र कंवर के खासमखास में उनकी गिनती होती है.

वीडियो रिपोर्ट.

मनोहर लाल ने पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का दावा किया. वहीं, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती ने कहा कि देहरा को छोड़ सभी जिलों के अध्यक्ष चुन लिए गए है और जल्द ही भाजपा देहरा का चुनाव करवाकर प्रदेश स्तरीय चुनाव प्रक्रिया शुरू करवा दी जाएगी.

For All Latest Updates

TAGGED:

ABOUT THE AUTHOR

...view details