हिमाचल प्रदेश

himachal pradesh

ETV Bharat / state

राजगढ़ में पंचायत चुनावों को लेकर पीठासीन एवं पोलिंग अधिकारियों ने किया पूर्वाभ्यास

पंचायती राज संस्थाओं के चुनावों की तैयारियां जोरों पर हैं. जिसके चलते नेहरू खेल मैदान राजगढ़ में पीठासीन एवं पोलिंग अधिकारियों को प्रथम पूर्वाभ्यास करवाया गया.इस दौरान उपमंडल निर्वाचन अधिकारी एवं उप-मंडलाधिकारी नागरिक राजगढ़ नरेश कुमार वर्मा ने चुनाव ड्यूटी में तैनात अधिकारियों व कर्मचारियों को चुनाव प्रक्रिया से संबंधित विभिन्न जानकारी दी.

By

Published : Jan 9, 2021, 3:44 PM IST

Polling Officers Rehearsal
पूर्वाभ्यास

राजगढ़ः पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव के मध्यनजर चुनाव प्रक्रिया को लेकर आज यहां नेहरू खेल मैदान राजगढ़ में पीठासीन एवं पोलिंग अधिकारियों को प्रथम पूर्वाभ्यास करवाया गया.
इस पूर्वाभ्यास के अवसर पर उपमंडल निर्वाचन अधिकारी एवं उप-मंडलाधिकारी नागरिक राजगढ़ नरेश कुमार वर्मा ने चुनाव ड्यूटी में तैनात अधिकारियों व कर्मचारियों को चुनाव प्रक्रिया से संबंधित विभिन्न जानकारी दी. उन्होंने पूर्वाभ्यास के दौरान चुनाव कर्मियों को निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के टिप्स भी दिए.

वीडियो.

तीन चरणों में होंगे चुनाव

रिटर्निंग अधिकारी (पंचायत) एवं खण्ड विकास अधिकारी राजगढ़ रमेश शर्मा ने चुनाव पूर्वाभ्यास में भाग ले रहे पीठासीन एवं पोलिंग अधिकारियों को चुनाव प्रक्रिया से संबंधित विस्तृत जानकारी दी. उन्होंने मतदान को किस तरह आयोजित करना है और मतदान के दौरान कौन से फार्म भरे जाने हैं उसके बारे में भी अवगत करवाया. उन्होंने बताया कि 17, 19 व 21 जनवरी 2021 को तीन चरणों में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव होंगे. चुनाव अधिकारियों को मतदान के दौरान सतर्कता बर्तने और निष्पक्ष व शान्तिपूर्ण चुनाव संपन करवाने संबंधि आवश्यक जानकारी दी गई. इस पूर्वाभ्यास के दौरान सभी पोलिंग पार्टियों को मतदान संबंधि जानकारी भी प्रदान की गई. इस पहली रिहर्सल के दौरान नेहरू खेल मैदान राजगढ़ में लगभग 300 से अधिक चुनाव अधिकारियों ने भाग लिया.

ये भी पढे़ं-पानीपत: वोट देने से मना किया तो तीन लोगों ने शख्स पर किया जानलेवा हमला

ABOUT THE AUTHOR

...view details