हिमाचल प्रदेश

himachal pradesh

ETV Bharat / state

नाहन में धूमधाम से मनाई गई स्वामी विवेकानंद की जयंती, बीजेपी कार्यकर्ताओं ने मरीजों को बांटे फल

स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर नाहन में भाजपा कार्यकर्ताओं ने डॉ. वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज में मरीजों को फल बांटे. साथ ही नाहन मंडल भाजपा ने लोगों को हलवा बांटा और डॉ. राजीव बिंदल का जन्मदिन मनाया.

By

Published : Jan 12, 2020, 4:06 PM IST

Updated : Jan 12, 2020, 7:55 PM IST

Fruit distributed to patients in nahan
नाहन में मरीजों को बांटे फल

नाहन:प्रदेश में आज स्वामी विवेकानंद जयंती धूमधाम से मनाया गया. स्वामी विवेकानंद की जयंती को युवा दिवस के रूप में भी मनाया जाता है. इस अवसर पर जिला मुख्यालय नाहन में भाजपा कार्यकर्ताओं ने डॉ. वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज में मरीजों को फल बांटे. साथ ही स्वामी विवेकानंद के आदर्श भारत के बारे में भी लोगों को जागरूक किया गया.

वहीं, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल का भी आज जन्मदिन है. इस मौके पर नाहन मंडल भाजपा ने लोगों को हलवा बांटा और डॉ. राजीव बिंदल का जन्मदिन मनाया.

वीडियो रिपोर्ट

जिला भाजपा अध्यक्ष सिरमौर विनय गुप्ता ने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने जो परिकल्पना देश की थी, आज उसी दिशा में काम चल रहा है. उन्होंने कहा कि युवा वर्ग विशेषकर स्वामी विवेकानंद के आदर्शों से प्रेरणा ले रहे हैं. जिला भाजपा अध्यक्ष सिरमौर विनय गुप्ता ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल को भी जन्मदिवस की शुभकामनाएं दी.

ये भी पढ़ें: स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही, महिला ने अस्पताल की सीढ़ियों पर दिया बच्चे को जन्म

Last Updated : Jan 12, 2020, 7:55 PM IST

ABOUT THE AUTHOR

...view details