हिमाचल प्रदेश

himachal pradesh

ETV Bharat / state

Cm के जन्मदिन पर महिला मोर्चा ने बांटे पांवटा सिविल अस्पताल में फल, लंबी आयु के लिए मांगी दुआ - Himachal latest news

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का 56वें जन्‍मदिन पर पांवटा साहिब में महिला मोर्चा की महिलाओं ने पांवटा सिविल अस्पताल में मरीजों के लिए फल बांटकर मनाया. महिला मोर्चा अध्यक्ष शिवानी वर्मा ने बताया कि आज सिरमौर जिला में महिलाएं अपने-अपने क्षेत्र में स्वास्थ्य केंद्रों में मरीजों को फल वितरण करेगी.

CM JAIRAM THAKUR BIRTHDAY CELEBRATED IN Paonta sahiab
फोटो

By

Published : Jan 6, 2021, 3:23 PM IST

पांवटा साहिब:भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का 56वें जन्‍मदिन पूरे प्रदेश में बड़ी धूमधाम के साथ मनाया. वहीं इसी दौरान पांवटा साहिब में महिला मोर्चा महिलाओं ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के जन्मदिन पर पांवटा सिविल अस्पताल में मरीजों के लिए फल बांटकर मनाया और प्रदेश के मुखिया की लंबी के लिए दुआ मांगी. इस दौरान जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष शिवानी वर्मा भी मौजूद रहीं.

फोटो

प्रदेश के मुखिया की लंबी आयु के लिए मांगी दुआएं

शिवानी वर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का बुधवार को 56 वां जन्मदिन के उपलक्ष्य पर पांवटा सिविल अस्पताल में महिला मोर्चा एकजुट होकर आपातकालीन में उपचारधीन मरीज और चिल्ड्रन वार्ड में महिलाओं और अन्य लोगों को फल वितरण किए. वहीं, शिवानी वर्मा ने बताया कि चुनाव का माहौल चल रहा है इसको लेकर अधिकांश महिलाएं चुनाव में व्यस्त है पर कुछ महिलाएं एकत्रित होकर प्रदेश के मुखिया कि लंबी दुआओं के लिए फल वितरण कर रही है.

वीडियो

वहीं शिवानी वर्मा ने बताया कि आज सिरमौर जिला में महिलाएं अपने-अपने क्षेत्र में स्वास्थ्य केंद्रों में मरीजों को फल वितरण करेगी.

ये भी पढ़ेंः-BJP प्रदेशाध्यक्ष ने CM को दी जन्मदिन की बधाई, कहा : प्रदेश के हर वर्ग का रखा ख्याल

ABOUT THE AUTHOR

...view details