हिमाचल प्रदेश

himachal pradesh

Weather Forecast: उत्तर भारत के कई राज्यों में हो सकती है बारिश...जानें हिमाचल का हाल

By

Published : Jun 17, 2021, 7:32 AM IST

मौसम विभाग के अनुसार आज उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश, बिहार और झारखंड में तेज आंधी के साथ बारिश हो सकती है. वहीं, आज हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों में भी बारिश हो सकती है. मौसम विभाग की ओर से 19 जून तक बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है.

photo
फोटो

शिमला: उत्तर भारत के कई राज्यों में आज बारिश हो सकती है. मौसम विभाग के अनुसार उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश, बिहार और झारखंड में तेज आंधी के साथ बारिश हो सकती है.

हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों में आज भी बारिश हो सकती है. मौसम विभाग की ओर से 19 जून तक बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है. हालांकि, मैदानी जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा और उच्च पर्वतीय जिलों किन्नौर और लाहौल स्पीति में 18 से 20 जून तक मौसम साफ रहेगा. मध्य पर्वतीय जिलों शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू और चंबा में 21 जून तक बारिश के आसार हैं. 19 जून तक इन क्षेत्रों के लिए येलो अलर्ट भी जारी किया गया है.

वीडियो

⦁ शिमला में अधिकतम तापमान 24°C और न्यूनतम तापमान 14°C रहेगा.

⦁ बिलासपुर में अधिकतम तापमान 34°C और न्यूनतम तापमान 21°C रहेगा.

⦁ कुल्लू में अधिकतम तापमान 32°C और न्यूनतम तापमान 13°C रहेगा.

⦁ हमीरपुर में अधिकतम तापमान 34°C और न्यूनतम तापमान 22°C रहेगा.

⦁ कांगड़ा में अधिकतम तापमान 31°C और न्यूनतम तापमान 20°C रहेगा.

⦁ मंडी में अधिकतम तापमान 34°C और न्यूनतम तापमान 15°C रहेगा.

⦁ ऊना में अधिकतम तापमान 35°C और न्यूनतम तापमान 24°C रहेगा.

⦁ चंबा में अधिकतम तापमान 33°C और न्यूनतम तापमान 16°C रहेगा.

⦁ सिरमौर में अधिकतम तापमान 34°C और न्यूनतम तापमान 21°C रहेगा.

⦁ सोलन में अधिकतम तापमान 32°C और न्यूनतम तापमान 17°C रहेगा.

⦁ किन्नौर में अधिकतम तापमान 24°C और न्यूनतम तापमान 12°C रहेगा.

⦁ लाहौल-स्पीति में अधिकतम तापमान 22°C और न्यूनतम तापमान 8°C रहेगा.

ये भी पढ़ें-बिलासपुर में बच्चों ने बछिया का मनाया जन्मदिन, दिया ये संदेश

ABOUT THE AUTHOR

...view details