शिमला:दक्षिण-पश्चिम मानसून के सक्रिय होने से देश के कई हिस्सों में बारिश का सिलसिला जारी है. भारी बारिश को लेकर कई जगहों पर हाई अलर्ट जारी किया गया है. आज से अगले तीन दिनों तक कर्नाटक, तमिलनाडु और केरल में अलग-अलग जगहों पर भारी से बहुत बारिश होने की संभावा है.
Weather Forecast: देश के कई राज्यों में हो सकती है भारी बारिश...जानें हिमाचल का हाल - हिमाचल प्रदेश में मानसून सक्रिय
मौसम विभाग शिमला के मुताबिक प्रदेश में आगामी 8 सितंबर तक मौसम के खराब बने रहने की संभावना है. बारिश होने से प्रदेश के कई हिस्सों में तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है. बारिश की वजह से नदी-नालों के जलस्तर भी बढ़ सकते हैं.
![Weather Forecast: देश के कई राज्यों में हो सकती है भारी बारिश...जानें हिमाचल का हाल weather update of himachal pradesh on 6 september 2021](https://etvbharatimages.akamaized.net/etvbharat/prod-images/768-512-12980835-thumbnail-3x2-weather.jpg)
आईएमडी के मुताबिक उत्तराखंड, उत्तरी पंजाब और जम्मू और राजस्थान के कई हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है. निम्न दबाव क्षेत्र के पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने की वजह से दक्षिण ओडिशा, तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, विदर्भ और दक्षिण छत्तीसगढ़ में भारी बारिश होने की संभावना है.
वहीं, हिमाचल प्रदेश के कई जिलों में आज बारिश हो सकती है. मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में आज से आगामी दो दिनों यानी 8 सितंबर तक मौसम खराब बना रहेगा. मौसम विभाग ने बारिश की वजह से तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है. इतना ही नहीं, भारी बारिश की वजह से प्रदेश के प्रमुख डैम और नदी-नालों के जलस्तर बढ़ने की संभावना है.
जिला | अधिकतम तापमान | न्यूनतम तापमान |
शिमला | 32°C | 21°C |
सोलन | 33°C | 23°C |
हमीरपुर | 33°C | 23°C |
मंडी | 32°C | 21°C |
बिलासपुर | 33°C | 23°C |
ऊना | 36°C | 25°C |
कांगड़ा | 28°C | 18°C |
सिरमौर | 30°C | 24°C |
कुल्लू | 31°C | 21°C |
चंबा | 30°C | 22°C |
किन्नौर | 23°C | 12°C |
लाहौल-स्पीति | 21°C | 11°C |