हिमाचल प्रदेश

himachal pradesh

WEATHER UPDATE: हिमाचल में आज और कल बारिश और बर्फबारी, शुक्रवार को ऊना रहा सबसे ज्यादा गरम

By

Published : Feb 25, 2023, 6:47 AM IST

हिमाचल में आज और कल यानी रविवार 26 फरवरी को मौसम फिर बदला-बदला सा रहेगा. कहीं बर्फबारी से मौसम हल्का होगा तो कहीं हल्की बारिश से मौसम खुशनुमा होगा.(WEATHER UPDATE OF HIMACHAL)

WEATHER UPDATE
WEATHER UPDATE

शिमला: हिमाचल में आज से एक बार फिर मौसम बदलेगा. आज और कल जहां ऊंचाई वाली जगहों पर हिमपात की संभावना मौसम विभाग ने जताई है. वहीं, मैदानी इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है. पिछले दो दिनों से मौसम साफ रहने के चलते प्रदेश में अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई. आज और कल मौसम फिर हल्का होने से तापमान में कुछ जगहों पर गिरावट आने की संभावना बनी रहेगी.

जिला अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान
शिमला 18.0°C 5.0°C
सोलन 25°C 5°C
हमीरपुर 27°C 7°C
मंडी 28°C 5°C
बिलासपुर 28°C 8°C
ऊना 30°C 7°C
कांगड़ा 28°C 9°C
सिरमौर 26°C 12°C
कुल्लू 26°C 5°C
चंबा 26°C 8°C
किन्नौर 13°C 2°C
लाहौल-स्पीति 4°C -8°C

हिमाचल में ऊना रहा सबसे गरम:हिमाचल में बीती रात को मौसम लाहौल स्पीति सबसे ज्यादा ठंडा रहा. यहां का न्यूनतम तापमान -8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं, राज्य में सबसे अधिकतम तापमान ऊना में 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं, मंडी बिलासपुर और कांगड़ा में भी दिन में पिछले दिनों के मुकाबले ज्यादा गरमी रही और यहां तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया. राजधानी शिमला का अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतमत तापमान 5 डिग्री सेल्सियस पर टिका हुआ है. हमीरपुर में 27 डिग्री सेल्सियस तो वहीं, सिरमौर,कुल्लू और चंबा में अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

देश में मौसम का मिजाज:देश में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है .आने वाले चार दिनों में जहां पश्चिम हिमालय में बारिश और हिमपात होने की संभावना बनी रहेगी. वहीं, मार्च के पहले और दूसरे दिन हरियाणा और पंजाब में कुछ जगहों पर बारिश की संभावना रहेगी. हालांकि, इसका असर काफी कम रहेगा. हिमाचल में भी मार्च के पहले सप्ताह में बारिश की संभावना है. इसके अलावा कल यानी 26 फरवरी से दिल्ली,हरियाणा,पंजाब और हरियाणा में तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी. सोमवार यानी 27 फरवरी को गुजरात, मध्यप्रदेश सहित महाराष्ट्र के तापमान में बढ़ोतरी होगी

ABOUT THE AUTHOR

...view details