हिमाचल प्रदेश

himachal pradesh

WEATHER UPDATE: हिमाचल में दिन गरम रात ठंडी, आज मौसम बना रहेगा साफ

By

Published : Feb 24, 2023, 6:49 AM IST

हिमाचल में आज धूप खिली रहेगी और मौसम बिल्कुल साफ रहेगा. रात से मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने लगेगा. 25 फरवरी से 2 दिनों तक कई हिस्सों में बारिश और हिमपात होने की बात मौसम विभाग ने कही है. (WEATHER UPDATE OF HIMACHAL)

WEATHER UPDATE
WEATHER UPDATE

शिमला: हिमाचल में आज मौसम साफ बना रहेगा, लेकिन कल यानी शनिवार से मौसम फिर बदल जाएगा. पिछले कल यानी वीरवार को हिमाचल में दिन में धूप खिलने से गरमी रही,लेकिन पिछले दिनों हुई बारिश और बर्फबारी के चलते रात ठंडी रही. आज मौसम साफ रहने के चलते दिन का तापमान और बढ़ेगा, लेकिन शनिवार से फिर तापमान में गिरावट आने की संभावना बनी रहेगी. मौसम विभाग केंद्र शिमला से मिली जानकारी के मुताबिक मार्च की शुरुआत भी बारिश और बर्फबारी से हो सकती है. हालांकि इसका असर काफी कम रहेगा.

जिला अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान
शिमला 18.0°C 5.0°C
सोलन 24°C 5°C
हमीरपुर 26°C 6°C
मंडी 25°C 5°C
बिलासपुर 27°C 7°C
ऊना 27°C 7°C
कांगड़ा 27°C 8°C
सिरमौर 25°C 11°C
कुल्लू 19°C 6°C
चंबा 25°C 7°C
किन्नौर 11°C -1°C
लाहौल-स्पीति 4°C -8°C

हिमाचल में दिन में गरमी:हिमाचल में बीती रात को मौसम लाहौल स्पीति सबसे ज्यादा ठंडा रहा. यहां का न्यूनतम तापमान -8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं, राज्य में सबसे अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस ऊना,बिलासपुर और कांगड़ा में दर्ज किया गया. इसके अलावा हमीरपुर का अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. राजधानी शिमला, सोलन और मंडी में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

कहीं तापमान में बढ़ोतरी कहीं कमी:देश भर में आने वाले 24 घंटों के दौरान कई राज्यों में तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी.वहीं, कुछ जगहों में बारिश और बर्फबारी भी होगी. इससे तापमान में कमी आएगी. मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक नागालैंड, पश्चिम बंगाल,असम और सिक्किम में बारिश की संभावना बनी रहेगी. अरुणाचल प्रदेश में हिमपात और बरसात हो सकती है. जानकारी के मुताबिक 1-2 दिनों के बाद अब देश के अधिकांश हिस्सों में तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी.बीते 24 घंटों में देश के कई राज्यों में तापमान में कमी आई. वहीं, अरुणाचल, असम,सिक्किम और मेघालय में बरसात हुई.

ABOUT THE AUTHOR

...view details