शिमला:अगले 24 घंटों के दौरान, अंडमान और निकोबार के दक्षिणी हिस्सों में कुछ जगहों पर बरसात की संभावना बनी हुई है. वहीं, तटीय तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश के दक्षिणी तट पर हल्की बरसात होगी. इसके अलावा हिमाचल ,पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में घना कोहरा छाया रहने की संभावना है. हिमाचल, पंजाब, हरियाणा के पश्चिमी भाग और उत्तरी राजस्थान में कुछ स्थानों पर शीतलहर की स्थिति बन सकती है.
हिमाचल में छाया रहेगा कोहरा, जानें देश में कैसा रहेगा मौसम - हिमाचल में छाया रहेगा कोहरा
अगले 24 घंटों के दौरान, अंडमान और निकोबार के दक्षिणी हिस्सों में कुछ जगहों पर बरसात की संभावना बनी हुई है. वहीं, हिमाचल ,पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में घना कोहरा छाया रहने की संभावना है.(HIMACHAL WEATHER UPDATE)
![हिमाचल में छाया रहेगा कोहरा, जानें देश में कैसा रहेगा मौसम weather update of himachal pradesh](https://etvbharatimages.akamaized.net/etvbharat/prod-images/768-512-17255078-162-17255078-1671498317150.jpg)
वहीं, हिमाचल के मैदानी जिलों में सुबह और शाम के समय पड़ रही धुंध ने लोगों की परेशानियां बढ़ा दी हैं. मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 23 दिसंबर तक प्रदेश में मौसम साफ बना रहने का पूर्वानुमान जताया है. हिमाचल में कुछ हिस्सों में घना कोहरा छा सकता है. 1 या 2 स्थानों पर शीतलहर की स्थिति रहने की संभावना बनी हुई है.
जिला | अधिकतम तापमान | न्यूनतम तापमान |
शिमला | 17°C | 7°C |
सोलन | 23°C | 2°C |
हमीरपुर | 22°C | 3°C |
मंडी | 23°C | 1°C |
बिलासपुर | 23°C | 2°C |
ऊना | 26°C | 3°C |
कांगड़ा | 23°C | 3°C |
सिरमौर | 21°C | 11°C |
कुल्लू | 21°C | 1°C |
चंबा | 23°C | 2°C |
किन्नौर | 15°C | -2.0.°C |
लाहौल-स्पीति | 8.0°C | -5.0°C |
अगर न्यूनतम और अधिकतम तापमान की बात करें तो सबसे कम तापमान है. वहीं, प्रदेश में सबसे अधिक तापमान ऊना में 26डिग्री सेल्सियस रहेगा. वहीं, लाहौल स्पीति में न्यूनतम तापमान -5.0°C डिग्री सेल्सियस तक रहा (Weather Update Himachal) (India Weather Forecast) (Snowfall in Himachal)