शिमला:हिमाचल में आज बारिश और बर्फबारी की संभावना बनी हुई है. मौसम विभाग के निदेशक सुरेंद्र पॉल ने बताया कुछ दिन मौसम खराब बना रहेगा.. उन्होंने कहा कि इस दौरान कई हिस्सों में बारिश और बर्फबारी की संभावना है. वहीं, 22 जनवरी से प्रदेश भर में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा. जिसके चलते बर्फबारी को लेकर अलर्ट जारी किया गया है.
इसके अलावा कुल्लू में भी बर्फबारी को लेकर अलर्ट जारी किया गया है. जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण एवं उपायुक्त जिला लाहौल स्पीति सुमित खिमटा ने एडवाइजरी जारी कर दी है. जिले में होने वाली बर्फ की आशंका के मध्यनजर सभी से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों व अनावश्यक यात्रा से बचने को कहा गया है.
जिला | अधिकतम तापमान | न्यूनतम तापमान |
शिमला | 12.0°C | 2.0°C |
सोलन | 19°C | 5°C |
हमीरपुर | 17°C | 2°C |
मंडी | 17°C | 1°C |
बिलासपुर | 18°C | 3°C |
ऊना | 21°C | 2°C |
कांगड़ा | 17°C | 3°C |
सिरमौर | 16°C | 6°C |
कुल्लू | 19°C | 5°C |
चंबा | 14°C | 3°C |
किन्नौर | 9°C | -3.0°C |
लाहौल-स्पीति | 00°C | -8°C |