शिमला:उत्तर और मध्य भारत में एक बार फिर से गर्मी को दौर शुरू हो गया है. भीषण गर्मी से बहुत ही बुरा हाल है. कई राज्यों में एक बार फिर से तापमान चढ़ना शुरू हो गया है. वहीं, मौसम विभाग ने कई क्षेत्रों में हीटवेव के आसार जताए हैं. इसको लेकर मौसम विभाग अलर्ट जारी करते हुए कहा कि उत्तर-मध्य भारत में लोगों को एक बार फिर गर्मी से जूझना पड़ेगा. इसके अलावा कुछ राज्यों के लिए राहत की खबर भी है. दिल्ली समेत समेत कई क्षेत्रों में आने वाले दिनों में बारिश भी हो सकती है. इसके अलावा ओडिशा, पश्चिम बंगाल, आंध्र प्रदेश आदि कई राज्य में चक्रवाती तूफान असानी की वजह से तेज बारिश हो सकती है.
Weather Update of Himachal: पहाड़ों पर बदला मौसम, मौदानी इलाकों में हीटवेव के आसार - मौसम विज्ञान केंद्र शिमला
उत्तर और मध्य भारत में एक बार फिर से गर्मी को दौर शुरू हो गया है. भीषण गर्मी से बहुत ही बुरा हाल है. वहीं, मौसम विभाग ने कई क्षेत्रों में हीटवेव के आसार जताए हैं. जबकि, कुछ राज्यों के लिए राहत की खबर भी है. दिल्ली समेत समेत कई क्षेत्रों में आने वाले दिनों में बारिश भी हो सकती है. वहीं, बात अगर पहाड़ी राज्य हिमाचल की करें, तो यहां इन दिनों मौसम काफी सुहावना बना हुआ है. बीते दिनों राजधानी शिमला सहित प्रदेश के कई हिस्सों में बीते बारिश और ओलावृष्टि हुई. जिससे तापमान में काफी गिरावट दर्ज की गई है. मौसम विज्ञान केंद्र शिमला (Himachal Pradesh Weather Update) के अनुसार 18 मई तक प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम खराब बना रहने का (Rain and hailstorm in Himachal) पूर्वानुमान है.
![Weather Update of Himachal: पहाड़ों पर बदला मौसम, मौदानी इलाकों में हीटवेव के आसार Weather Update of Himachal](https://etvbharatimages.akamaized.net/etvbharat/prod-images/768-512-15314897-505-15314897-1652838824120.jpg)
वहीं, बात अगर पहाड़ी राज्य हिमाचल की करें, तो यहां इन दिनों मौसम काफी सुहावना बना हुआ है. यहां हाल ही में मौसम ने करवट बदली है. बीते दिनों राजधानी शिमला सहित प्रदेश के कई हिस्सों में बीते बारिश और ओलावृष्टि हुई. जिससे तापमान में काफी गिरावट दर्ज की गई है. मौसम विज्ञान केंद्र शिमला (Himachal Pradesh Weather Update) के अनुसार 18 मई तक प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम खराब बना रहने का (Rain and hailstorm in Himachal) पूर्वानुमान है. इस दौरान बारिश, ओलावृष्टि और अंधड़ की चेतावनी जारी की गई है.
जिला | अधिकतम तापमान | न्यूनतम तापमान |
शिमला | 26°C | 13°C |
सोलन | 23°C | 20°C |
हमीरपुर | 39°C | 21°C |
मंडी | 35°C | 18°C |
बिलासपुर | 40°C | 23°C |
ऊना | 37°C | 22°C |
कांगड़ा | 34°C | 17°C |
सिरमौर | 35°C | 23°C |
कुल्लू | 32°C | 12°C |
चंबा | 35°C | 18°C |
किन्नौर | 22°C | 7°C |
लाहौल-स्पीति | 16°C | 4°C |
वहीं, अगर न्यूनतम और अधिकतम तापमान (weather forecast of himachal) की बात करें तो सबसे कम तापमान लाहौल-स्पीति में 4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. वहीं, प्रदेश में सबसे अधिक तापमान बिलासपुर जिले में 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. इसके अलावा ऊना जिले में अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है.