शिमला:हिमाचल में आज मौसम साफ बना रहेगा. मौसम विभाग ने कल यानी 17 जनवरी तक मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान जताया है. वहीं, 18 जनवरी से फिर बारिश-बर्फबारी का दौर शुरू होगा. (Himachal Pradesh Weather Update) (HIMACHAL WEATHER UPDATE)
जिला | अधिकतम तापमान | न्यूनतम तापमान |
शिमला | 15.0°C | 2.0°C |
सोलन | 16°C | 4°C |
हमीरपुर | 19°C | 2°C |
मंडी | 18°C | 2°C |
बिलासपुर | 16°C | 4°C |
ऊना | 22°C | 2°C |
कांगड़ा | 20°C | 4°C |
सिरमौर | 19°C | 7°C |
कुल्लू | 16°C | 1°C |
चंबा | 17°C | 3°C |
किन्नौर | 7°C | -4.0°C |
लाहौल-स्पीति | 2°C | -10°C |
हिमाचल में बीती रात के मौसम की बात की जाए तो लाहौल स्पीति सबसे ज्यादा ठंडा रहा. यहां का न्यूनतम तापमान -10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं, किन्नौर में -4 डिग्री सेल्सियस तापमान पहुंच गया. राजधानी शिमला की बात की जाए तो यहां भी न्यूनतम तापमान बीती रात को 2.0°C रहा. इसके अलावा कुल्लू में 1°C, हमीरपुर,मंडी और ऊना में 2 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया.