शिमला:देश के कई राज्यों में इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है. भीषण गर्मी के साथ-साथ कई हिस्सों में लू के थपेड़ों ने भी लोगों को परेशान कर रखा है. वहीं कई राज्यों में मौसम सुहाना है और वहां मानसून की आहट है. मौसम विभाग के मुताबिक राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज गरज के साथ छीटे पड़ने और बिजली कड़कने की संभावना है. मौसम विभाग की मानें तो दक्षिण-पश्चिम मॉनसून मध्य अरब सागर के कुछ और हिस्सों, पूर्व गोवा, कोंकण के कुछ हिस्सों और कर्नाटक के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ गया है. दक्षिण-पश्चिम मॉनसून (Monsoon in india) के 15 से 20 जून के बीच मध्य प्रदेश में दस्तक देने की संभावना है.
Weather Update of Himachal: बदलने वाला है हिमाचल का मौसम, एक क्लिक पर जानें मौसम का हाल - हिमाचल का मौसम
देश के कई राज्यों में इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है. भीषण गर्मी के साथ-साथ कई हिस्सों में लू के थपेड़ों ने भी लोगों को परेशान कर रखा है. वहीं, कई राज्यों में मौसम सुहाना बना हुआ है और वहां मानसून दस्तक दे चुका है. जबकि, पहाड़ी राज्य हिमाचल की बात की जाए तो प्रदेश में पड़ रही गर्मी से लोगों को राहत मिल सकती है. प्रदेश में आज और कल बारिश के आसार (Weather forecast of himachal Pradesh) हैं. मौसम विज्ञान केंद्र ने 20 जून तक प्रदेश में मानसून के प्रवेश करने की संभावना जताई है.

वहीं, पहाड़ी राज्य हिमाचल की बात की जाए तो प्रदेश में आने वाले कुछ दिन मौसम का मिजाज मिला (Himachal weather update) जुला रहेगा. मैदानों में जहां गर्म हवाएं चलने के आसार हैं, तो वहीं पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश की बौछारें हो सकती हैं. मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के मुताबिक 15 जून से प्रदेश में बारिश का दौर शुरू हो जाएगा. 15 और 16 जून को प्रदेश के सभी क्षेत्रों में तेज आंधी के साथ बारिश होने का पूर्वानुमान है. इसे लेकर मौसम विभाग की ओर से यलो अलर्ट जारी कर दिया गया है. मौसम विभाग की ओर से जारी अलर्ट के अनुसार प्रदेश में बारिश के साथ 30 से 40 किलीमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से तूफान चलेगा. बारिश जहां लोगों के लिए राहत लेकर आएगी, तो वहीं तूफान नुकसान पहुंचा सकता है.
जिला | अधिकतम तापमान | न्यूनतम तापमान |
शिमला | 28°C | 20°C |
सोलन | 37°C | 17°C |
हमीरपुर | 40°C | 21°C |
मंडी | 37°C | 19°C |
बिलासपुर | 39°C | 23°C |
ऊना | 42°C | 26°C |
कांगड़ा | 37°C | 23°C |
सिरमौर | 38°C | 25°C |
कुल्लू | 36°C | 16°C |
चंबा | 39°C | 18°C |
किन्नौर | 24°C | 10°C |
लाहौल-स्पीति | 20°C | 08°C |
वहीं, अगर न्यूनतम और अधिकतम तापमान (weather forecast of himachal) की बात करें तो सबसे कम तापमान लाहौल-स्पीति में 08 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. वहीं, प्रदेश में सबसे अधिक तापमान ऊनाजिले में 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. इसके अलावाबिलासपुरअधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है.