हिमाचल प्रदेश

himachal pradesh

ETV Bharat / state

हिमाचल में कहां कैसा रहेगा मौसम, जानिए यहां - हिमाचल के पर्वतीय इलाकों में सड़कें बंद

राजधानी शिमला के ऊपरी क्षेत्रों सहित जनजातीय इलाकों में हुई रिकार्ड बर्फबारी के बाद जनजीवन पटरी से उतर गया था. धूप खिलने की वजह से जहां मौसम सुहावना हो गया. मौसम विभाग ने शनिवार को पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहने की संभावना जताई है.

weather forecast of himachal pradesh
हि्माचल में आज के मौसम का हाल.

By

Published : Nov 28, 2020, 8:19 AM IST

शिमला: प्रदेश में पिछले कई दिनों से हो रही बारिश और बर्फबारी से लोगों को शुक्रवार को निजात मिल गई है. राजधानी शिमला में धूप खिली रही रहने की वजह से पर्यटक और स्थानीय लोग बाजारों में चहल कदमी करते नजर आए. मौसम विभाग प्रदेश में तीन सिदंबर तक मौसम साफ रहने की संभावना जताई है.

आज मौसम साफ रहने का अनुमान

मौसम विभाग के निदेशक मनमोहन सिंह ने बताया कि शिमला जिला के ऊपरी क्षेत्रों सहित जनजातीय इलाकों में हुई रिकार्ड बर्फबारी के बाद जनजीवन पटरी से उतर गया था. धूप खिलने की वजह से जहां मौसम सुहावना हो गया. वहीं, बर्फबारी से अवरुद्ध सड़कों को बहाल करने के काम में भी तेजी आई. लोकनिर्माण विभाग के कर्मी 77 अवरुद्ध सड़कों को बहाल करने में कामयाब रहे.

वहीं, आज प्रदेश में सबसे अधिक तापमान ऊना में रहेगा और सबसे कम तापमान लाहौल स्पीति रहेगा. आज जिला ऊना 23°c अधिकतम और न्यूनतम 7°c तापमान दर्ज किया जा सकता है. वहीं, जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति में आज अधिकतम तापमान 3.0°c और न्यूनतम तापमान -9°c दर्ज किया जा गया है.

हि्माचल में आज के मौसम का हाल.

जिलेवार मौसम का हाल

राजधानी शिमला में आज अधिकतम तापमान 14°c और न्यूनतम तापमान 5°c रहेगा.

बिलासपुर में अधिकतम तापमान 21°c और न्यूनतम तापमान 8°c रहेगा.

चंबा में अधिकतम तापमान 21°c और न्यूनतम तापमान 5°c रहेगा.

हमीरपुर में अधिकतम तापमान 21°c और न्यूनतम तापमान 8°c रहेगा.

कांगड़ा में अधिकतम तापमान 14°c और न्यूनतम तापमान 7°c रहेगा.

किन्नौर में अधिकतम तापमान 10°c और न्यूनतम तापमान -2°c रहेगा.

कुल्लू में अधिकतम तापमान 12°c और न्यूनतम तापमान -2°c रहेगा.

लाहौल-स्पीति में अधिकतम तापमान 3.0°c और न्यूनतम तापमान -9°c रहेगा.

मंडी में अधिकतम तापमान 19°c और न्यूनतम तापमान 4°c रहेगा.

सिरमौर में अधिकतम तापमान 18°c और न्यूनतम तापमान 10°c रहेगा.

सोलन में अधिकतम तापमान 20°c और न्यूनतम तापमान 4°c रहेगा.

ऊना में अधिकतम तापमान 23°c और न्यूनतम तापमान 7°c रहेगा.

ABOUT THE AUTHOR

...view details