हिमाचल प्रदेश

himachal pradesh

By

Published : Feb 12, 2021, 3:34 PM IST

ETV Bharat / state

सुजान सिंह पठानिया के निधन पर शोक की लहर, पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह और विक्रमादित्य ने जताया दुख

हिमाचल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और विधायक सुजान सिंह पठानिया का शुक्रवार को निधन हो गया है. उनके निधन से कांग्रेस में शोक की लहर दौड़ गई है. पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने भी शोक जताया है. उन्होंने कहा कि सुजान सिंह पठानिया कांग्रेस के कर्मठ कार्यकर्ता थे ओर जमीन से जुड़े नेता थे. उनका लंबा राजनीतिक कार्यकाल रहा है.

पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह और विक्रमादित्य सिंह
पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह और विक्रमादित्य सिंह

शिमलाः हिमाचल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और विधायक सुजान सिंह पठानिया का शुक्रवार को निधन हो गया है. उनके निधन से कांग्रेस में शोक की लहर दौड़ गई है. सुजान सिंह पठानिया काफी समय से अस्वस्थ चल रहे थे. वे 78 साल के थे और शुक्रवार को फतेहपुर स्थित अपने आवास में सुबह करीब 8:00 बजे उन्होंने आखिरी सांस ली. उनके निधन पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह और विधायक विक्रमादित्य सिंह ने शोक जताया है.

काफी समय से अस्वस्थ चल रहे थे सुजान सिंह पठानिया

विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि सुजान सिंह पठानिया कांग्रेस के वरिष्ठ नेता थे और पूर्व में मंत्री और वर्तमान में विधायक भी थे. काफी समय से अस्वस्थ चल रहे थे. उनका आज निधन हुआ है. उनके निधन की सूचना से कांग्रेस के सभी नेता और कार्यकर्ता काफी आहत हैं. पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने भी शोक जताया है. उन्होंने कहा कि सुजान सिंह पठानिया कांग्रेस के कर्मठ कार्यकर्ता थे ओर जमीन से जुड़े नेता थे. उनका लंबा राजनीतिक कार्यकाल रहा है.

वीडियो.

वीरभद्र सरकार में थे मंत्री

पठानिया वीरभद्र सरकार में मंत्री भी थे. उन्होंने करीब 30 साल तक वीरभद्र सिंह के साथ काम किया है. विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि वे खुद उनकी अंतिम यात्रा में शामिल होने के लिए फतेहपुर जा रहे हैं. उनके साथ राजनीतिक रूप से ही नहीं बल्कि पारिवारिक संबंध थे.

ये भी पढ़ें:अद्भुत: 30 फीट ऊंचा हुआ बर्फ से बना अंजनी महादेव में शिवलिंग का आकार

ABOUT THE AUTHOR

...view details