हिमाचल प्रदेश

himachal pradesh

ETV Bharat / state

निगम निगम चुनावों में भाजपा ने जारी की उम्मीदवारों की लिस्ट - The list of BJP candidates

भाजपा ने 4 निगम निगम चुनावों में अपने 64 उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है. चुनाव समिति की बैठक में उम्मीदवारों का चयन किया गया है. सुरेश कश्यप ने कांग्रेस पर कसा तंज कहा भाजपा की आंधी के आगे कांग्रेस टिक नहीं पाएगी. इन चार नगर निगम चुनावों पर भाजपा का परचम लहराना तय है.

The list of BJP candidates for the corporation elections is being released
फोटो

By

Published : Mar 22, 2021, 2:02 PM IST

शिमला :भाजपा ने 4 निगम निगम चुनावों में अपने 64 उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है. चुनाव समिति की बैठक में उम्मीदवारों का चयन किया गया है. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि चार नगर निगम चुनावों के चुनाव, पार्टी चुनाव चिन्ह पर होने जा रहे हैं जो कि कार्यकर्ताओं की मांग थी. भाजपा की आंधी के आगे कांग्रेस टिक नहीं पाएगी. इन चार नगर निगम चुनावों पर भाजपा का परचम लहराना तय है.

भाजपा ने जारी की उम्मीदवारों लिस्ट

सुरेश कश्यप ने कहा की भाजपा के पास केंद्र में व प्रदेश में एक सशक्त नेतृत्व है जो धरातल पर हर वर्ग के लिए काम कर रहा है, वर्तमान में जिस प्रकार से जयराम ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश में जनकल्याण के लिए योजनाएं बनाई है उससे समस्त नागरिक खुश है. केंद्र में जिस प्रकार से नरेंद्र मोदी सरकार कार्यरत है और पूरे विश्व में एक सशक्त शक्ति के रूप में उभर कर आ रही है आज से पहले ऐसा कभी नहीं हुआ.

2019 के लोकसभा चुनावों में प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में भाजपा को ऐतिहासिक बढ़त मिली है और जिस प्रकार से पंचायती राज चुनावों के परिणाम सामने आए हैं उसमें भी भाजपा को प्रचंड बहुमत मिला है.

नगर निगम पालमपुर प्रत्याशियों की सूची
नगर निगम मंडी प्रत्याशियों की सूची

सुरेश कश्यप ने कांग्रेस पर कसा तंज

उन्होंने कहा कांग्रेस केवल भ्रष्टाचार के लिए जानी जाती है और अब कांग्रेस का असली चेहरा जनता के सामने आ गया है, आज कांग्रेस एक बिखरता हुआ कुनबा है जिसके पास ना तो नियत है और न नीति है. आज कांग्रेस का हर विधानसभा क्षेत्र में वर्चस्व खत्म होता दिखाई दे रहा है, जब से जयराम ठाकुर सरकार हिमाचल प्रदेश में बनी है तब से चाहे वह लोकसभा का चुनाव हो धर्मशाला या पच्छाद का उपचुनाव हो भाजपा को ऐतिहासिक जीत हासिल हुई है.

नगर निगम धर्मशाला प्रत्याशियों की सूची
नगर निगम सोलन प्रत्याशियों की सूची
ये भी पढे:-नगर निगम चुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की सूची, 9 वार्ड के टिकट पर अभी भी पेंच

ABOUT THE AUTHOR

...view details