हिमाचल प्रदेश

himachal pradesh

ETV Bharat / state

Rahul Gandhi: दो दिन बाद राहुल गांधी हुए चंडीगढ़ के लिए रवाना, सोनिया और प्रियंका गांधी शिमला में ही रूकीं

दो दिन पहले शिमला दौरे पर आए कांग्रेस सांसद राहुल गांधी आज चंडीगढ़ के लिए रवाना हो गए. राहुल आज अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में मत्था टेकेंगे. वहीं, सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी शिमला में ही रूकीं है. पढ़िए पूरी खबर...(Rahul Gandhi) (Rahul Gandhi leaves for Chandigarh from Shimla).

By ETV Bharat Himachal Pradesh Team

Published : Oct 2, 2023, 12:41 PM IST

Etv Bharat
Etv Bharat

शिमला:पिछले दो दिनों से कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी शिमला में अपनी बहन प्रियंका गांधी के घर छराबड़ा में रुके थे. आज राहुल गांधी शिमला से चंडीगढ़ के लिए रवाना हो गए. राहुल सड़क मार्ग से चंडीगढ़ के लिए रवाना हुए है. उनका अमृसर जाने का कार्यक्रम है. वहीं, सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी अभी शिमला में ही है. वे दोनों छराबडा में ठहरी हुईं हैं.

कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज शिमला से वापस रवाना हो गए. राहुल गांधी बीते शनिवार को ही शिमला पहुंचे थे. इससे पहले राहुल गांधी मध्य प्रदेश में थे, जहां से दो पहले वे सीधे शिमला आए थे. वह छराबड़ा में प्रियंका गांधी के घर ठहरे थे. दो दिन अपनी बहन के घर रहने के बाद वह शिमला से चंडीगढ़ रवाना हो गए. चंडीगढ़ जाने से पहले राहुल गांधी ने सुबह छराबड़ा में सैर की. आज वो अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में माथा टेकेंगे.

वहीं कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी अपनी बेटी प्रियंका गांधी के साथ छराबड़ा में ही हैं. सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी बीते मंगलवार को शिमला पहुंची थी और वे छराबड़ा में ठहरी हुईं हैं. दोनों का यह निजी दौरा है. हालांकि इस दौरान प्रियंका गांधी ने शिव मंदिर प्रभावित परिवार से भी मुलाकात की. बताया जा रहा है कि सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी अभी कुछ दिन यहीं रूंकेंगी.

कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी का शिमला के छराबड़ा में अपना आशियाना है. यह आशियाना राष्ट्रपति निवास के समीप बनाया गया है. प्रियंका गांधी अक्सर यहां आती रहती है, इसके अलावा सोनिया गांधी भी कई बार प्रियंका गांधी के साथ यहां आती हैं. राहुल गांधी भी शिमला आकर यहां अपनी ही बहन के घर ठहरते हैं.

ये भी पढ़ें:Gandhi Jayanti: महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती, राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला और सीएम सुक्खू ने दी श्रद्धांजलि

ABOUT THE AUTHOR

...view details