हिमाचल प्रदेश

himachal pradesh

शिमला पहुंचीं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी, छराबड़ा में अपने घर पर तीन से चार दिन करेंगी आराम

By

Published : Mar 9, 2023, 7:47 PM IST

Updated : Mar 9, 2023, 9:24 PM IST

Priyanka Gandhi in Shimla: कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी इस साल पहली बार शिमला आई हैं. वीरवार दोपहर बाद शिमला पहुंचीं, चंडीगढ़ से सड़क मार्ग होते हुए प्रियंका गांधी शिमला से सटे छराबड़ा स्थित अपने आवास पर पहुंची. वे तीन से चार दिन यहीं आराम करेंगी.

Priyanka Gandhi reached Shimla
Priyanka Gandhi reached Shimla

शिमला: अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव प्रियंका गांधी इस साल पहली बार शिमला आई हैं. चंडीगढ़ से सड़क मार्ग होते हुए प्रियंका गांधी वीरवार दोपहर बाद शिमला से सटे छराबड़ा स्थित अपने आवास पर पहुंची. यह उनका निजी दौरा है. हालांकि इस दौरान प्रियंका गांधी से कुछ लोग मिल सकते हैं. मुख्यमंत्री भी उनसे मुलाकात कर सकते हैं.

वह अगले तीन से चार दिनों तक छराबड़ा स्थित अपने घर पर ठहरेंगी. इस दौरान उनका कोई सरकारी कार्यक्रम नहीं है. इस दौरान कांग्रेस के कुछ करीब लोग उनसे मिल सकते हैं. माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह कल उनसे मिलने जा सकते हैं. उल्लेखनीय है कि प्रियंका गांधी ने पर्यटन स्थल छराबड़ा में अपना घर बना रखा है. उनका घर शिमला में राष्ट्रपति निवास 'रिट्रीट' के साथ है.

प्रियंका गांधी यहां अपने परिवार सहित आती रहती हैं. गर्मियों में अक्सर वह यहां आती हैं और कुछ दिन यहीं आराम करती हैं. इस साल पहली बार वह शिमला आई हैं. इससे पहले बीते साल विधानसभा चुनाव के दौरान प्रियंका गांधी दो बार छराबड़ा स्थित अपने घर आई थीं. प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में चुनावी रैलियों के लिए प्रियंका गांधी शिमला से ही गई थीं. प्रियंका गांधी के शिमला पहुंचते ही सरकार और संगठन में सक्रियता बढ़ गई है.

बता दें कि हिमाचल में कांग्रेस को सत्ता दिलाने में प्रियंका गांधी का बड़ा रोल रहा है. उन्होंने बतौर स्टार प्रचारक प्रदेश में सोलन, मंडी, कांगड़ा, ऊना और सिरमौर में बड़ी चुनावी रैलियां की थी. उस दौरान राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा में व्यस्त थे. जबकि, सोनिया गांधी बीमार होने की वजह से प्रदेश में चुनाव प्रचार नहीं कर पाईं थी. इसलिए प्रियंका गांधी ने अकेले ही मोर्चा संभाला और हिमाचल में कांग्रेस को सत्ता दिलाई. उस दौरान भी प्रियंका गांधी शिमला के छराबड़ा स्थित अपने आवास पर आईं थी.

ये भी पढ़ें:भाजपा के 10 विधायक कांग्रेस के संपर्क में, बौखलाहट में विपक्ष सड़कों पर उतरा: कुलदीप पठानिया

ये भी पढ़ें:मणिकर्ण घाटी में हुड़दंग मामला: CCTV फुटेज में मिले अहम सुराग, शरारती तत्वों की पहचान में जुटी पुलिस

Last Updated : Mar 9, 2023, 9:24 PM IST

ABOUT THE AUTHOR

...view details