हिमाचल प्रदेश

himachal pradesh

ETV Bharat / state

हफ्ता भर पहाड़ों का दीदार करने के बाद घर लौटे MS धोनी - महेंद्र सिंह धोनी लेटेस्ट न्यूज

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी करीब 1 सप्ताह पहाड़ों की वादियों का दीदार करने के बाद वापस अपने घर लौट गए हैं. शिमला प्रवास के दौरान महेंद्र सिंह धोनी ने अपने चाहने वालों को भी निराश नहीं किया. इस दौरान उन्होंने अपने प्रशसकों को भी निराश नहीं किया और उनके साथ तस्वीरें खिंचवाने के साथ उन्हें ऑटोग्राफ भी दिए.

Mahendra Singh Dhoni News, महेंद्र सिंह धोनी न्यूज
फोटो.

By

Published : Jun 23, 2021, 5:26 PM IST

Updated : Jun 23, 2021, 5:38 PM IST

शिमलाः भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी करीब 1 सप्ताह पहाड़ों की वादियों का दीदार करने के बाद वापस अपने घर लौट गए हैं. एमएस धोनी अपने परिवार के साथ चंडीगढ़ से हवाई मार्ग के जरिए घर जा रहे हैं.

मैदानी इलाकों में पड़ रही चिलचिलाती गर्मी से राहत पाने के लिए महेंद्र सिंह धोनी अपने परिवार के करीब 12 सदस्यों के साथ शिमला पहुंचे थे. 3 दिन शिमला रहने के बाद महेंद्र सिंह धोनी कोटखाई की रतनाड़ी पंचायत में भी रुके.

शिमला प्रवास के दौरान महेंद्र सिंह धोनी ने अपने चाहने वालों को भी निराश नहीं किया. इस दौरान उन्होंने अपने प्रशसकों को भी निराश नहीं किया और उनके साथ तस्वीरें खिंचवाने के साथ उन्हें ऑटोग्राफ भी दिए.

तीन अलग-अलग होम स्टे में रहे धोनी

दिलचस्प बात यह रही कि धोनी ने आलीशान फाइव स्टार होटल से दूरी बनाते हुए शिमला के होम स्टे में समय बिताया. सबसे पहले धोनी मैहली के हेवन होम स्टे में रुके. इसके बाद धोनी ने कनलोग के एक निजी घूमते में शिफ्ट किया. 2 दिन शहर में रहने के बाद धोनी ने गांव का रुख किया और जुब्बल-कोटखाई की रतनाड़ी पंचायत में के होमस्टे में समय बिताया.

कई प्रशंसकों को जीवन भर की याद दे गए धोनी

शिमला प्रवास के दौरान धोनी ने कई प्रशंसकों से मुलाकात की. इस दौरान धोनी की एक झलक पाने के लिए प्रशंसक बेकरार रहे. कई प्रशंसकों को धोनी जीवन भर की याद दे गए. शिमला के रहने वाले वीनू दीवान ने महेंद्र सिंह धोनी को अपनी कंपनी में बने चार बल्ले तोहफे में दिए.

महेंद्र सिंह धोनी ने भी इन क्रिकेट बल्लों की भी खूब तारीफ की. धोनी से इस मुलाकात को दीवान ने सपना साकार होना और जीवन भर की याद बताया. इसके अलावा शिमला के विभिन्न क्रिकेट प्रेमियों के साथ भी महेंद्र सिंह धोनी ने तस्वीरें खिंचवाई और उन्हें ऑटोग्राफ भी दिए.

ये भी पढ़ें-BREAKING: एसपी कुल्लू और मुख्यमंत्री के सुरक्षा अधिकारी के बीच झड़प

Last Updated : Jun 23, 2021, 5:38 PM IST

ABOUT THE AUTHOR

...view details