शिमला:अगले 24 घंटों के दौरान, तटीय आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है. रायलसीमा और केरल में 1 या 2 स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होगी. वहीं, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की बारिश के साथ कुछ जगह पर मध्यम बारिश हो सकती है. उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर और लक्षद्वीप में 1 या 2 जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है. गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद और जम्मू कश्मीर में छिटपुट हल्की बर्फबारी होगी. शुष्क और ठंडी उत्तर पश्चिमी हवाओं की शुरुआत के साथ आज और कल उत्तर पश्चिम और मध्य भारत में न्यूनतम और अधिकतम तापमान गिर सकता है.
हिमाचल में हल्की बारिश की संभावना, देश में ऐसा रहेगा मौसम - Weather Update Himachal
गले 24 घंटों के दौरान, तटीय आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है. रायलसीमा और केरल में 1 या 2 स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होगी. वहीं, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की बारिश के साथ कुछ जगह पर मध्यम बारिश हो सकती है. उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर और लक्षद्वीप में 1 या 2 जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है. (Weather Forecast of Himachal)
![हिमाचल में हल्की बारिश की संभावना, देश में ऐसा रहेगा मौसम हिमाचल में हल्की बारिश की संभावना](https://etvbharatimages.akamaized.net/etvbharat/prod-images/768-512-16895166-746-16895166-1668129941895.jpg)
हिमाचल में मौसम का पुर्वानुमान: प्रदेश के उच्च पर्वतीय क्षेत्रों किन्नौर, लाहौल स्पीति, कुल्लू, मंडी, चंबा और शिमला के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में सुबह और शाम के समय मौसम में ठंडक बढ़ने लगी है. कई जगह हल्का हिमपात शुरू हो गया है. वहीं अगले 24 घंटों में हिमाचल में हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है. (INDIA WEATHER FORECAST) (Weather Forecast of Himachal)
जिला | अधिकतम तापमान | न्यूनतम तापमान |
शिमला | 19°C | 8°C |
सोलन | 23°C | 10°C |
हमीरपुर | 24°C | 10°C |
मंडी | 23°C | 10°C |
बिलासपुर | 28°C | 10°C |
ऊना | 27°C | 12°C |
कांगड़ा | 23°C | 11°C |
सिरमौर | 24°C | 10°C |
कुल्लू | 22°C | 8°C |
चंबा | 24°C | 8°C |
किन्नौर | 10°C | 1.0°C |
लाहौल-स्पीति | 6°C | -4.0°C |
अगर न्यूनतम और अधिकतम तापमान की बात करें तो सबसे कम तापमान है. वहीं, प्रदेश में सबसे अधिक तापमान ऊना में 27डिग्री सेल्सियस रहेगा. वहीं, लाहौल स्पीति में न्यूनतम तापमान -3.0°C डिग्री सेल्सियस तक रहा (Weather Update Himachal) (India Weather Forecast) (Rain in himachal) (Snowfall in Himachal) (Weather Update of Himachal)