हिमाचल प्रदेश

himachal pradesh

Himachal Congress: मल्लिकार्जुन खड़गे से मिलीं प्रतिभा सिंह, इन मुद्दों पर की चर्चा, कर्मठ कार्यकर्ताओं के लिए की ये मांग

By ETV Bharat Himachal Pradesh Team

Published : Sep 14, 2023, 3:25 PM IST

Updated : Sep 14, 2023, 4:41 PM IST

आज नई दिल्ली में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष और सांसद प्रतिभा सिंह ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खड़गे से मुलाकात की. इस दौरान दोनों में कई मुद्दों को लेकर बातचीत हुई. पढ़ें पूरी खबर... (Pratibha Singh Congress Himachal) (Congress State President Pratibha Singh) (Mallikarjun Kharge In Hindi) (Pratibha Singh met Mallikarjun Kharge).

Pratibha Singh met Mallikarjun Kharge
मल्लिकार्जुन खड़गे से मिलीं प्रतिभा सिंह

शिमला: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद प्रतिभा सिंह ने आज नई दिल्ली में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मलिकार्जुन खड़गे से भेंट की. प्रतिभा सिंह ने मलिकार्जुन खड़गे को प्रदेश में संगठनात्मक गतिविधियों की पूरी जानकारी दी. इस दौरान उन्होंने प्रदेश में भारी बारिश व भूस्खलन से हुए नुकसान की जानकारी भी दी. प्रतिभा सिंह ने मलिकार्जुन खड़गे को राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा की वर्षगांठ पर प्रदेश भर में पार्टी द्वारा की गई भारत जोड़ो यात्रा व सम्मेलनों की जानकारी देते हुए कहा कि प्रदेश में संगठन पूरी मजबूती व एकजुटता के साथ आलाकमान के सभी दिशानिर्देशों का पालन कर रहा हैं.

नई नियुक्तियों पर बातचीत: प्रतिभा सिंह ने कहा कि अगले साल होने वाले लोकसभा चुनावों के लिए प्रदेश कांग्रेस पूरी तरह तैयार है. उन्होंने कहा कि अगर कर्मठ पार्टी कार्यकर्ताओं को जल्द सरकार में कोई जिम्मेदारियां दी जाती है तो इससे पार्टी कार्यकर्ताओं में नए रक्त का संचार होगा. उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता किसी भी पार्टी की रीढ़ होती है इसलिए इन्हें प्रोत्साहित करने की आवश्यकता हैं.

संसदीय क्षेत्र के बारे में दी जानकारी: उल्लेखनीय है कि कैबिनेट के अभी तीन पद खाली चल रहे हैं, इनके लिए कई नामों की चर्चा है. इसके अलावा विभिन्न बोर्डों और निगमों में भी ताजपोशी की जानी है. प्रतिभा सिंह ने खड़गे को प्रदेश में भारी बारिश सही नुकसान की भी जानकारी दी. प्रतिभा सिंह ने बताया कि भारी बारिश के चलते उनके संसदीय क्षेत्र मंडी में भूस्खलन से भारी जानमाल के साथ सड़कों को बहुत नुकसान पहुंचा है.

मल्लिकार्जुन खड़गे से मिलीं प्रतिभा सिंह

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार अपने सीमित संसाधनों के चलते राहत के साथ पुनर्वास व सड़कों के पुनर्निर्माण कार्यो में जुटी हैं. मंडी जिले के पंडोह से औट व मनाली राष्ट्रीय राज मार्ग बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुआ हैं. उन्होंने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार प्रदेश में आई इस आपदा के प्रति संवेदनशील नही हैं. केंद्र की ओर से प्रदेश को कोई भी विशेष आर्थिक मदद नही मिली हैं.

प्रतिभा सिंह ने कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव प्रियंका गांधी ने प्रदेश में भूस्खलन से प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर आपदा पीड़ित लोगों का हालचाल जाना. उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी भी इस आपदा से व्यथित है और उन्होंने प्रदेश सरकार को प्रभावितों की हर संभव मदद देने को कहा है. प्रतिभा सिंह ने कहा कि उन्होंने केंद्र सरकार से प्रदेश में आई इस आपदा को राष्ट्रीय आपदा घोषित करने की मांग कर रखी है. जिससे प्रदेश को इस आपदा से निपटने के लिए विशेष आर्थिक मदद मिल सके. उन्होंने कहा कि वह इस मामले को संसद के विशेष सत्र में केंद्र सरकार के समक्ष रखेगी.

प्रतिभा सिंह ने अखिल भारतीय कांग्रेस कार्यसमिति का स्थाई आमंत्रित सदस्य बनाए जाने पर कांग्रेस अध्यक्ष खरगे का आभार व्यक्त किया. उन्होंने इस दौरान कांग्रेस आलाकमान के सभी नेताओं पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी, कांग्रेस महासचिव के सी बेनुगोपाल, प्रियंका गांधी, प्रदेश मामलों के प्रभारी राजीव शुक्ला सहित सभी का आभार व्यक्त किया. इससे पहले प्रतिभा सिंह ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव संगठन केसी बेनुगोपाल व प्रदेश मामलों के प्रभारी राजीव शुक्ला से भी अलग-अलग बैठक कर संगठन से जुड़े अनेक मसलों से उन्हें अवगत करवाया.

ये भी पढ़ें- Scrub Typhus: हिमाचल में स्क्रब टाइफस का कहर, स्वास्थ्य मंत्री धनीराम शांडिल ने लोगों से की एहतियात बरतने की अपील

Last Updated : Sep 14, 2023, 4:41 PM IST

ABOUT THE AUTHOR

...view details