हिमाचल प्रदेश

himachal pradesh

ETV Bharat / state

कर्नाटक में कांग्रेस की जीत पर बोले हिमाचल के CM सुक्खू, यह पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं की मेहनत का फल

Himachal CM Sukhu On Karnataka Assembly Election: कर्नाटक में कांग्रेस की बंपर जीत हुई है. ऐसे में हिमाचल प्रदेश के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भी खुशी की लहर है. बता दें कि हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू कर्नाटक में स्टार प्रचारक थे. ऐसे में वे भी काफी उत्साहित हैं. उन्होंने कांग्रेस नेतृत्व और कार्यकर्ताओं को जीत की बधाई दी है. पढ़ें पूरी खबर...

By

Published : May 13, 2023, 3:06 PM IST

karnataka assembly election 2023
डिजाइन फोटो.

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू

शिमला: कर्नाटक में कांग्रेस को चुनावी में भारी समर्थन मिलने पर हिमाचल की कांग्रेस पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं में भी खुशी की लहर है. हिमाचल के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू खुद इस जीत को लेकर उत्साहित हैं. मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि यह सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी व कनार्टक के नेतृत्व व कार्यकर्ताओं की मेहनत का फल है.

कर्नाटक चुनाव में स्टार प्रचारक थे सुक्खू:कनार्टक में कांग्रेस को मिली जीत पर हिमाचल में पार्टी नेता और कार्यकर्ता उत्साहित हैं. मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू भी इस जीत से काफी उत्साहित हैं, क्योंकि वह खुद पार्टी की ओर से कर्नाटक में स्टार प्रचारक थे. मुख्यमंत्री ने वहां पर कई जनसभाएं भी की. मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कर्नाटक में पार्टी की जीत पर कहा है कि कर्नाटक में सत्तासीन रही भारतीय जनता पार्टी की सरकार वहां की जनताओं की आक्षाओं और उम्मीदों पर खरा नहीं उतर रही थी. ऐसे में वहां की जनता ने भाजपा को बाहर कर कांग्रेस के पक्ष में वोट देने का मन बनाया था. आज वोटिंग के नतीजे जिस तरह के आए हैं, उससे लग रहा है कि वहां पर कांग्रेस पार्टी पूरे बहुमत से सत्ता में आएगी.

Read Also-हिमाचल में अब सड़कें होंगी गड्ढा मुक्त, नई तकनीकी से भरे जाएंगे potholes

Read Also-प्रियंका गांधी ने जाखू मंदिर में की बजरंगबली की पूजा, भगवान हनुमान का आशीर्वाद लिया

'लोग बदलाव चाह रहे थे': मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने इस जीत के लिए कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी सहित कर्नाटक के नेतृत्व और वहां के कार्यकर्ताओं को इस जीत के लिए बधाई दी है. मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पार्टी नेतृत्व में कर्नाटक में मेहनत की थी और कांग्रेस की यह जीत उसी का फल है. कर्नाटक में हिमाचल के गारंटी वाले मॉडल को अपनाने के सवाल पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा है कि हिमाचल की परिस्थितियां कुछ और थी, जबकि कर्नाटक के हालात अलग थे. कर्नाटक में गवर्नेंस भी सही नहीं थी और वहां की सरकार ने बेरोजगारी जैसी समस्याओं को दूर करने के लिए कोई कदम नहीं उठाया. कर्नाटक में 40 हजार सरकारी पदों पर भर्तियां होनी थी जो कि वहां की बीजेपी सरकार नहीं की. लोग यहां बदलाव चाह रहे थे और यही इन चुनावों में हुआ.

Read Also-Karnataka results live update: कर्नाटक में कांग्रेस को बहुमत मिलने पर खड़गे बोले- जनता ने भ्रष्ट सरकार को हराया

ABOUT THE AUTHOR

...view details