हिमाचल प्रदेश

himachal pradesh

BJP महिला मोर्चा की कार्यकारी अध्यक्ष बनीं धनेश्वरी ठाकुर, इंदु गोस्वामी ने दिया था अध्यक्ष पद से इस्तीफा

By

Published : Jul 20, 2019, 9:18 AM IST

इंदु गोस्वामी की जगह अब महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री धनेश्वरी ठाकुर को कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त कर दिया गया है.

Dhaneshwari Thakur

शिमला: भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्षा इंदु गोस्वामी ने अपने पद से त्यागपत्र दे दिया है. जिसे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने स्वीकार कर लिया है. इंदु गोस्वामी की जगह अब महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री धनेश्वरी ठाकुर को कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त कर दिया गया है.

वहीं इस मामले में प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष सतपाल सत्ती का कहना है कि इंदु गोस्वामी के स्थान पर महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री धनेश्वरी ठाकुर (मनाली) को भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकारी प्रदेश अध्यक्षा नियुक्त किया गया है. यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी.

ABOUT THE AUTHOR

...view details