हिमाचल प्रदेश

himachal pradesh

ETV Bharat / state

भाजपा छोड़ फिर AAP के हुए सतीश ठाकुर, भगवंत मान की मौजूदगी में थामा दामन - सतीश ठाकुर भाजपा में शामिल

हिमाचल भाजपा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सतीश ठाकुर Satish Thakur joins Aam Aadmi Party ने एक बार फिर आम आदमी पार्टी का दामन बुधवार को थाम लिया. उन्होंने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की मौजूदगी में शिमला में पार्टी को फिर ज्वाइन किया.

भाजपा छोड़ फिर AAP के हुए सतीश ठाकुर
भाजपा छोड़ फिर AAP के हुए सतीश ठाकुर

By

Published : Aug 17, 2022, 12:54 PM IST

शिमला: हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के मुहाने (Himachal Pradesh Assembly Election 2022) पर खड़ा है. ऐसे में नेता अपनी-अपनी पार्टी को छोड़ राजनीतिक भविष्य को तरजीह देते नजर आ रहे हैं. कुछ महीने पहले आम आदमी पार्टी छोड़ केंद्रीय मंत्री (Union Minister Anurag Thakur) अनुराग ठाकुर और बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश (BJP National President Jagat Prakash Nadda) नड्डा की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हुए सतीश ठाकुर ने एक बार फिर (Satish Thakur joins Aam Aadmi Party) आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया है.

अनदेखी का आरोप लगाया था:सतीश ठाकुर आम आदमी पार्टी में संगठन मंत्री थे. उस वक्त उन्होंने आम आदमी पार्टी में अनदेखी का आरोप लगाते हुए भाजपा ज्वाइन की थी. इसके अलावा पूर्व में आम आदमी पार्टी के इंडस्ट्री विंग के उपाध्यक्ष रहे डी.के. त्यागी और आशीष भी भारतीय जनता पार्टी छोड़ एक बार फिर आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए.

भगवंत मान की मौजूदगी में थामा दामन:बुधवार को पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत (Punjab Chief Minister Bhagwant Mann) मान और दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष (Delhi Deputy Chief Minister Manish Sisodia) सिसोदिया की मौजूदगी में सतीश ठाकुर ने एक बार फिर आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया. सतीश ठाकुर को भारतीय जनता पार्टी में पद देने का वादा किया गया था, लेकिन कई महीने बीत जाने के बाद भी जब उन्हें भारतीय जनता पार्टी में कोई पद नहीं मिला तो उन्होंने अनदेखी का आरोप लगाते हुए एक बार फिर वह आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए.

ABOUT THE AUTHOR

...view details