शिमला:राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला ने आदित्य-एल1 के सफल प्रक्षेपण के लिए इसरो वैज्ञानिकों को बधाई दी है. उन्होंने चंद्रयान-3 की सफलता के बाद भारत ने अपनी अंतरिक्ष यात्रा में एक और आयाम जोड़ा है. यह हिन्दुस्तान के लिए एक स्वर्णिम दिन है. संपूर्ण मानवता की सेवा के उद्देश्य से यह अभियान शुरू किया गया है. पीएम मोदी, इसरो और इसमें शामिल टीम की प्रेरणा और समर्थन के कारण प्रक्षेपण सफल रहा. इससे अंतरिक्ष विज्ञान में भारत की साख दुनिया में मजबूत होगी. इसरो के साइंटिस्टों ने विश्व में इंडिया का मान बढ़ाया है.
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह भारत के सौर मिशन आदित्य-एल1 के सफल प्रक्षेपण के लिए इसरो के वैज्ञानिकों और इंजीनियरों को बधाई दी है. उन्होंने कहा भारत के वैज्ञानिकों ने यह उपलब्धि हासिल कर सम्पूर्ण विश्व में देश का मान बढ़ाया है. उन्होंने कहा कि इसरो के वैज्ञानिकों ने अंतरिक्ष विज्ञान में सदैव ही नए आयाम स्थापित किए हैं. वैज्ञानिकों की यह उपलब्धि उभरते हुए युवा विज्ञानियों को इस क्षेत्र में और बेहतर करने की प्रेरणा प्रदान करेगी.